Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप लेते हुए संसद, प्रधानमंत्री भवन, राष्ट्रपति भवन, मंत्रियों के घर यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक आग लगा दी। पुलिस चौकियों को फूंक दिया। पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर में भी आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी की जलकर मौत हो गई। नेपाली सेना भी लगातार लोगों से शांति की अपील कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे हैं।
अब प्रदर्शन पर पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। पड़ोसी देश नेपाल के लिए पीएम मोदी ने युवाओं से शांति की अपील की। पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में भी एक्स पर पोस्ट की है। पीएम मोदी ने कहा कि इतने सारे युवाओं की मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि सर्वोपरि है। मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।
पंजाब से लौटने के बाद दिया बयान
पीएम मोदी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने 9 सितंबर को हिमाचल और पंजाब के दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद पीएम मोदी ने नेपाल हिंसा पर संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा की। नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है।
यह भी पढ़ें: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा, पीएम ओली भी छोड़ चुके हैं पद
संसद से सुप्रीम कोर्ट तक किया हमला
प्रदर्शनकारी इतना उग्र हो गए कि उन्होंने सबसे काठमांडू में संसद को निशाना बनाया। संसद को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्री के घरों को निशाना बनाया। 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी यहां भी नहीं, शाम तक उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की इमारत में भी आग लगा दी। पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ के घर भी आग लगा दी। इसमें घायल होकर उनकी पत्नी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: 7 मंत्रियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने छोड़ा देश, प्रदर्शनकारियों ने नेपाल में पीएम आवास पर किया कब्जा
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
3 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
7 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
9 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
11 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
13 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
14 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
15 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
16 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines