हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या इस्लामाबाद जाएंगे PM मोदी? पाकिस्तान ने शिखर सम्मेलन के लिए न्योता भेजने के दिए संकेत

पाकिस्तान ने साल 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के संकेत दिए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि संगठन के नियमों और कूटनीतिक प्रोटोकॉल के तहत सभी सदस्य देशों को औपचारिक न्योता भेजा जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह साल 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजेगा. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि मेजबान देश होने के नाते संगठन के प्रोटोकॉल और स्थापित नियमों के अनुसार सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करना अनिवार्य है.

सभी सदस्य देशों को भेजा जाएगा न्योता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एससीओ एक बहुपक्षीय मंच है और इसमें किसी भी देश को व्यक्तिगत स्तर पर बाहर नहीं रखा जा सकता. प्रोटोकॉल के मुताबिक, भारत समेत सभी 10 सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं और शासनाध्यक्षों को इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा. हालांकि, भारत की ओर से इस निमंत्रण को स्वीकार करने या प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पीएम मोदी की ‘मॉर्फ्ड’ Video मामले में बड़ा एक्शन, Meta इंडिया प्रमुख के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola