अमेरिका को जापान ने तगड़ा झटका दिया है। पीएम मोदी शुक्रवार से जापान दौरे पर जा रहे हैं। इससे ठीक पहले गुरुवार को जापान के ट्रेड वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ट्रेड डील के लिए अमेरिका जाने वाले थे। लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। अकाजावा अमेरिकी यात्रा के दौरान 550 बिलियन डॉलर (48 लाख करोड़ रुपये) के निवेश पैकेज की बात करने जाने वाले थे। अब उनका दौरा रद्द होने की वजह से अमेरिका को यह निवेश मिलने में काफी देरी हो सकती है।
टैरिफ कम करने के लिए है डील
अमेरिका ने बाकी देशों की भांति जापान पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। इससे बचने के लिए दोनों देशों के बीच निवेश पैकेज की बात फाइनल हुई थी। निवेश के वादे के बदले में, अमेरिका और जापान टोक्यो के आयात पर शुल्क को घटाकर 25 की जगह 15 प्रतिशत करने पर सहमत हुए थे।
यह भी पढ़ें: भारत पर लगा टैरिफ… अमेरिका में मची हलचल, ट्रंप को अपने ही फैसले से हो रहा भारी नुकसान
पीएम मोदी के पक्ष के बाद होगी डील
पीएम मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान जा रहे हैं। इसमें दोनों नेता क्वाड समेत कई रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। दौरा रद्द करने के पीछे जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने बताया कि अमेरिकी पक्ष के साथ समन्वय के दौरान प्रशासनिक स्तर पर कुछ बिंदुओं पर चर्चा की जानी आवश्यक है। इसलिए, यह दौरा रद्द कर दिया गया है। जाहिर है कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद जापान के निवेश पैकेज पर आगे बात बनेगी।
अमेरिका भी डील के लिए था उत्साहित
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इसी सप्ताह जापान के 550 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की जानकारी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि यह पैकेज निवेश के लिए हमारा पैसा है, जैसा हम चाहें और कहा कि अमेरिका लाभ का 90 प्रतिशत अपने पास रखेगा। जापानी अधिकारियों ने इससे असहमति जताई थी।
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग’, गाजा के हालातों पर भड़के पोप, ट्रंप ने बुलाई अहम मीटिंग
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
8 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
12 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
12 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
20 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
21 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines