पीएम मोदी ने एक बार फिर यूक्रेन में शांति बहाली के लिए प्रयास किए हैं। पीएम मोदी कई बार साफ कर चुके हैं कि शांति ही एक मात्र रास्ता है। पीएम मोदी ने 10 सितंबर को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध पर समाधान निकालने की सहमति है। इसके अलावा दोनों ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके अलावा निवेश, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान, शिक्षा, अंतरिक्ष, आतंकवाद-निरोध जैसे क्षेत्रों पर बातचीत हुई।
भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते
पीएम मोदी और मेलोनी के बीच बातचीतम में व्यापार पर भी बात हुई। इटली की पीएम मेलोनी ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते और 2026 में होने वाले AI Impact Summit का समर्थन किया। इसके अलावा इंडिया मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें: नाइट क्लब की बार टेंडर से इटली की प्रधानमंत्री का सफर, जानें कौन हैं Giorgia Meloni?’
यूक्रेन शांति पर हुई बात
पीएम मोदी और मेलोनी के बीच बातचीत में यूक्रेन में चल रहे संकट पर भी विस्तार से बात हुई। साल 2025-29 की संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना के तहत रिश्ते और गहरे करने पर सहमति जताई है। यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर चर्चा हुई। इसमें भारत ने पूर्ण समर्थन दोहराया।
पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी
इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की। पीएम मोदी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई और यूक्रेन में संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने में साझा रुचि दिखाई। कहा कि पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और IMEEEC पहल के माध्यम से संपर्क को बढ़ावा देने में इटली के सक्रिय सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें: ‘आप जैसा बनना चाहती हूं…’, पीएम मोदी से मेलोनी ने कह दी मन की बात
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान, 3 नवंबर को होने हैं मिडटर्म चुनाव
3 mins agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
7 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
8 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
18 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
18 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
22 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines