फ्रांस के एवियन में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन 2026 के इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बेहद अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस मुलाकात के दौरान दोनों वैश्विक नेताओं ने न केवल भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों और समुद्री सुरक्षा जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.
अमेरिका में भारी निवेश कर रहा भारत – ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी और भारत के साथ अपने संबंधों की जमकर तारीफ की. फ्रांस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘फ्रांस में हमारी बहुत बढ़िया बैठकें हुईं. यह G7 समिट है, इसके बाद हमारे पास G2 और फिर आगे G20 समिट भी आने वाली है. विशेष रूप से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है.’
ट्रंप ने कहा, ‘हम कई ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच बहुत सी चीजें एक साथ चल रही हैं. हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश आ रहा है, हम फैक्ट्रियां और सब कुछ बना रहे हैं.’
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत कुछ बना रहे हैं. वे अमेरिका में बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उनके इस काम की तारीफ करते हैं. वह लंबे समय से मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच हमेशा से बेहतरीन संबंध रहे हैं. आपके साथ होना हमेशा शानदार होता है.’
PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर शांति बहाली के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों की सराहना की. पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा, ‘मैं पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति पर आपके नेतृत्व की सराहना करता हूं.’
भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर बड़ा संदेश
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री व्यापार और जहाजों पर काम करने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा बेहद मजबूती से उठाया. ईरान के साथ होने वाली संभावित डील और समुद्री नेविगेशन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा. ‘हमने हमेशा कहा है कि समुद्री मार्ग से बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए और हमें इस पर विशेष जोर देना चाहिए. दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में समुद्री व्यापार के क्षेत्र में लाखों भारतीय इस समय ड्यूटी पर तैनात हैं. मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही अहम है.’
साथ ही कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि होने वाली डील (ईरान के साथ) में समुद्र में काम करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और इसे प्राथमिकता दी जाएगी.’
भारत का अच्छा दोस्त है अमेरिका – ट्रंप
पीएम मोदी और भारत की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में उनका (भारत का) एक बहुत अच्छा दोस्त है… यहां हर कोई भारत को पसंद करता है और वे इस व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) का बहुत सम्मान करते हैं. वे (पीएम मोदी) बातचीत में बहुत सख्त हैं… आप उन्हें देखिए. मैं आपको एक बात बताता हूं. वे बहुत अच्छे दिखने वाले इंसान हैं. वे बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे कोई फरिश्ता हों. लेकिन असल में, वे उतने ही सख्त और कठोर हैं… पर वे बहुत अच्छे दिखते हैं. इसलिए वे आपको चौंका देते हैं. लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते हैं. लोग कहते हैं कि वे बहुत अच्छे इंसान हैं. मैंने कहा कि वे बहुत सख्त हैं. वे एक सख्त ट्रेडर हैं, और वे भारतीय लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वे अमेरिका से भी प्यार करते हैं.’
भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर ट्रंप कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है… अगर उन पर हमला हुआ, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे… अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे… अगर उन पर हमला होता है और वह (पीएम मोदी) नेता हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे…’
होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए हमले में मारे गए 3 भारतीय नाविकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, ‘मैंने इसके बारे में सुना है, यह एक मुश्किल पेशा है और हम इस पर मिलकर काम करते हैं. ऐसा हमेशा से होता रहा है लेकिन हम मिलकर काम करते हैं…’
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
5 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines