PM Modi Meet Georgia Meloni: फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियान में आयोजित हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की केमिस्ट्री सुर्खियों में आ गई है. मंगलवार को सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ, जहां उनके बीच हुई संक्षिप्त लेकिन गर्मजोशी भरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसी बातचीत के दौरान पीएम मोदी के साथ मौजूद दुभाषिए (इंटरप्रेटर) ने इंस्टाग्राम शब्द का जिक्र किया. यह सुनते ही जॉर्जिया मेलोनी के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान बिखर गई. हालांकि, दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर किस संदर्भ में बात हो रही थी, यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है.
‘Glad to see you again’ और फिर इंस्टाग्राम का जिक्र
शिखर सम्मेलन के तय कार्यक्रम के तहत जब दुनिया के बड़े दिग्गज आधिकारिक ग्रुप फोटो के लिए जुट रहे थे, ठीक उसी समय पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई. दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का स्वागत किया और हाथ मिलाया. वायरल वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बेहद गर्मजोशी से कहती नजर आ रही हैं, “Glad to see you again” (आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई).
रोम की ‘मेलोडी’ टॉफी से जुड़ा है कनेक्शन
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच इंस्टाग्राम का यह जिक्र पिछले महीने रोम में हुई मुलाकात से जुड़ा है. पीएम मोदी जब अपनी पांच देशों (यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) की यात्रा के आखिरी चरण में रोम पहुंचे थे, तब उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया था.
मेलोनी ने इस खुशनुमा पल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वे हंसते हुए कह रही थीं, “पीएम मोदी हमारे लिए एक तोहफा लाए हैं. यह मेलोडी है.” उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, “Thank you for the gift”. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब तक इस सिंगल पोस्ट को 1.3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार में बड़ी उछाल
दोनों नेताओं की इस मजबूत दोस्ती का सकारात्मक असर भारत और इटली के व्यापारिक संबंधों पर भी साफ दिख रहा है. साल 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच भारत में इटली का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 3.66 अरब डॉलर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप से भी मिले पीएम मोदी
फ्रांस के एवियान में हो रहे इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का शेड्यूल काफी व्यस्त है. गोलमेज बैठक के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ठीक बगल में बैठे नजर आए. द्विपक्षीय वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. फरवरी 2025 में वाशिंगटन दौरे के बाद डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है. इसके अलावा उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की.
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
6 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
7 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
15 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
17 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
18 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
21 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
22 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines