हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G7 Summit: ट्रेड डील और नाविकों की सुरक्षा… PM Modi और ट्रंप की महा मुलाकात का मुख्य एजेंडा क्या?

PM Modi Donald Trump: फ्रांस के एवियान में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्विपक्षीय बैठक करने जा रहे हैं. इस महामुलाकात में होर्मुज स्ट्रेट में जारी पश्चिम एशिया संकट, निर्दोष भारतीयों की मौत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बेहद गंभीर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Credit: Social Media

PM Modi Donald Trump: फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियान में चल रहे जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के बीच एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण खबर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है. पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और सुरक्षा संकट के बीच दोनों महाशक्तियों के राष्ट्रप्रमुखों की यह मुलाकात बेहद खास समय पर हो रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.

होर्मुज स्ट्रेट संकट पर होगी सीधी बात

इस बैठक का सबसे बड़ा और संवेदनशील एजेंडा होर्मुज स्ट्रेट में खड़ा हुआ सुरक्षा संकट है. हाल ही में इस समुद्री मार्ग में हुए सैन्य हमलों के कारण कई निर्दोष भारतीय नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसे लेकर भारत में गहरा आक्रोश है. पीएम मोदी इस गंभीर मुद्दे को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने बेहद कड़े शब्दों में उठाने जा रहे हैं. भारत का साफ मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष नाविक की जान खतरे में न पड़े.

पश्चिम एशिया संकट और अमेरिका-ईरान डील पर मंथन

बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में गहराते जा रहे युद्ध और तनाव के बाद पैदा हुए वैश्विक संकट पर भी दोनों नेता विस्तार से चर्चा करेंगे. इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवादों और संभावित समझौतों का भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तेल आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा, इस रणनीतिक एजेंडे पर भी मंथन किया जाएगा.

विज्ञापन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगेगी मुहर?

सुरक्षा मामलों के अलावा इस बैठक में दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक हितों पर भी फोकस रहेगा. भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से लंबित पड़े बड़े ‘ट्रेड डील’ को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के रास्तों पर चर्चा की जाएगी.

इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

  • H-1B वीजा और आप्रवासन: भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए सबसे जरूरी माने जाने वाले H-1B वीजा से जुड़ी नीतियों और आप्रवासन के नियमों पर दोनों नेता चर्चा करेंगे.
  • ऊर्जा सहयोग और सप्लाई चेन: वैश्विक स्तर पर मजबूत और भरोसेमंद ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने में भारत की भूमिका पर बात होगी. इसके अलावा दोनों देशों के बीच एनर्जी पार्टनरशिप को और बढ़ाने पर बड़ा फैसला हो सकता है.
  • समुद्री सुरक्षा और भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा: हाल ही में ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य हमलों के दौरान निर्दोष भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी, जिसे लेकर भारत में भारी गुस्सा है. पीएम मोदी इस मैरीटाइम सुरक्षा के गंभीर सवाल को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने बेहद मजबूती से उठाएंगे.
  • पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज स्ट्रेट: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को पूरी तरह से सुरक्षित और खुला रखने के समाधानों पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक चर्चा होगी.
  • रक्षा सौदे और आतंकवाद: रक्षा क्षेत्र में F-35 फाइटर जेट डील सहित अन्य महत्वपूर्ण डिफेंस एग्रीमेंट्स को आगे बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कड़ा कदम उठाने पर भी दोनों नेताओं के बीच सहमति बनने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola