पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से की बात, इजरायल-हमास युद्ध में हिंसा पर जताई चिंता

PM Modi Discuss Israel-Hamas war with Iranian president Seyyed Ebrahim Raisi: पीएम मोदी ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर चिंता जताई।

PM Modi Discuss Israel-Hamas war with Iranian president Seyyed Ebrahim Raisi

पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रायसी की इजरायल-हमास युद्ध पर बातचीत (फाइल फोटो)

विज्ञापन

PM Modi Discuss Israel-Hamas war with Iranian president Seyyed Ebrahim Raisi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध पर ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से बात की। इस युद्ध में अब तक लगभग 10,000 लोग मारे गए हैं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में कठिन स्थिति और इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने, मानवीय सहायता जारी रखने और शांति-सुरक्षा की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर चिंता जताई। उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक स्थिति को दोहराया। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति ने स्थिति पर अपना आकलन साझा किया।

विज्ञापन

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में अपने साझा हित को देखते हुए संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह पर फोकस और प्राथमिकता का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए हाल के दिनों में इजरायल, जॉर्डन, मिस्र, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेताओं से बात की है।

बता दें कि इजराइल-हमास संघर्ष 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था। सुबह-सुबह हमास के आतंकवादियों ने गाजा से इजराइल में हमला किया और 1,400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। वहीं लगभग 240 अन्य को बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइल ने हवाई हमलों के साथ इसका जवाब दिया। इसके बाद उसने जमीनी हमला किया गया। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि संघर्ष में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 10,000 से ज्यादा हो गया है। बता दें कि ईरान, इराक और जॉर्डन सहित कई देश युद्ध विराम की अपील कर रहे हैं। इस युद्ध में ईरान हमास का समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ