प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में संघर्षों को खत्म करने पर बात हुई। दोनों नेताओं की बातचीत से इंटरनेशनल राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।
पीएम मोदी ने शेयर की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की। लिखा कि अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यूक्रेन युद्ध में मैक्रों का क्या है रोल
पीएम मोदी ने मैक्रों को कॉल की तब यह चर्चा शुरू हो गई है कि यूक्रेन युद्ध में फ्रांस का क्या किरदार है। बता दें कि अमेरिका में अलास्का के शिखर सम्मेलन में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई। यह मुलाकात यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने पर हुई थी। इस बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिले थे। इस वजह से मैक्रों को यूक्रेन में शांति के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि ट्रंप-पुतिन बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी थी।
मैक्रों ने भी किया पोस्ट
पीएम मोदी से बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी एक्स पर पोस्ट किया। लिखा कि मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति पर सहमति जताई ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा की मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें। व्यापार के मुद्दों पर, हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं यही हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।
अगले साल दोनों देश बनेंगे मेजबान
अगले साल यानी 2026 में जी7 और ब्रिक्स सम्मेलन होना है। जी7 की अध्यक्षता फ्रांस और ब्रिक्स की अध्यक्षा भारत के करने की तैयारी है। मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अधिक प्रभावी के लिए हम 2026 में जी7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता की तैयारी में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। साथ ही मैक्रों ने कहा कि साल 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
14 mins agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
32 mins agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
3 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
4 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
4 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
15 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
16 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines