PM Modi Australia Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के तहत 30 हजार से ज्यादा भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं 12 सालों में तीसरी बार यहां आया हूं, मेरी तो यहां हैट्रिक हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रिश्तों में सबसे बड़ा योगदान आप लोगों का ही है।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर डिजी लॉकर, 6G तकनीक और भारत की वैश्विक मदद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत ‘ग्रो मोर’ के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बदलते सामर्थ्य, सुरक्षा और बढ़ती वैश्विक साख पर जोरदार बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि आज दुनिया भारत के दवा उद्योग (फार्मा) और रक्षा क्षेत्र (डिफेंस) की विश्वसनीयता को मान रही है।
‘ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी’
भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ कड़े रुख का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारे फार्मा और डिफेंस की क्रेडिबिलिटी आज पूरी दुनिया देख रही है। आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसका बेहतरीन नमूना तो देख ही लिया होगा। धमाके दुश्मनों और आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया में साफ सुनाई दे रही थी।” उन्होंने वहां मौजूद प्रवासियों से पूछा कि आतंकवाद के ठिकानों पर इस करारे प्रहार से हर भारतीय को गर्व हुआ या नहीं, जिस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
5G के बाद अब ‘मेड इन इंडिया’ 6G की तैयारी
देश में टेक्नोलॉजी की तेज रफ्तार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कुछ सालों पहले जब भारत में 5G टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी, तब कई तरह के सवाल उठ रहे थे कि यह कैसे होगा और इसमें कितना समय लग जाएगा। हमने साल 2020 में इसकी शुरुआत की और आज देश का 99 पर्सेंट हिस्सा इसके दायरे में आ चुका है।” उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G मार्केट बन चुका है। भारत यहीं रुकने वाला नहीं है, बल्कि आज देश खुद ‘मेड इन इंडिया’ 6G टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहा है, क्योंकि हर भारतीय का एक ही मंत्र है— ‘ग्रो मोर, ग्रो मोर’।
मेट्रो से लेकर नमो भारत रैपिड रेल का विस्तार
देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलाव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के भीतर भारत के दो दर्जन से अधिक शहरों तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हो चुका है। आज स्थिति यह है कि रोजाना सवा करोड़ से अधिक लोग मेट्रो में आसानी से सफर कर रहे हैं। इसके साथ ही देश में ‘नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क’ को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
‘मेक इन इंडिया’ का बढ़ा वैश्विक दबदबा
पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत में बने मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं। भारत अब केवल एक उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर निर्माण और तकनीक का बड़ा केंद्र बन चुका है।
‘क्रिकेट जैसा है दोनों देशों का रिश्ता’
खेलों के शहर मेलबर्न में पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों की तुलना क्रिकेट से की। उन्होंने कहा, “हमारे रिश्तों में एजेंडे पर वनडे जैसा फोकस है, फैसले T20 की रफ्तार से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।” वहीं, दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग व सेमीकंडक्टर सेक्टर में मिलकर काम करने का फैसला किया है।
पासपोर्ट में सुधार और संकट में बिना भेदभाव मदद
पीएम मोदी ने बताया कि पहले जहां पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते थे, वहीं आज कुछ ही दिनों में पासपोर्ट मिल जाता है। वैश्विक स्तर पर भारत के सेवाभाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के समय भारत ने दूरी की परवाह किए बिना तुरंत मेडिकल टीम भेजी। कोरोना काल में 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन देने और युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “भारत जब किसी की मदद करता है, तो वह उसके पासपोर्ट का रंग नहीं देखता।”
यूरेनियम डील और गगनयान के लिए स्पेस टर्मिनल
इससे पहले PM मोदी ने आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज की द्विपक्षीय बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों का ऐलान किया गया। सबसे बड़ा फैसला असैन्य परमाणु ऊर्जा के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात करने पर हुआ। ऑस्ट्रेलिया अब भारत को यूरेनियम देने वाला पांचवां देश बन गया है, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को नई ताकत मिलेगी। इसके अलावा, भारत के गगनयान मिशन की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर एक स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित करने पर भी सहमति बनी है।
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
42 mins agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
1 hr agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
10 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
16 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
17 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
20 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
20 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines