PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI एक्शन समिट में हिस्सा लेने पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस समिट में दुनियाभर के शीर्ष नेता और अधिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य, इस्तेमाल और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम भारत-फ्रांस साझेदारी की समीक्षा भी करेंगे। साथ भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे और मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे।
पेरिस में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
एम मोदी का पेरिस एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि इस समिट का आयोजन 11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में किया जाएगा। इसी तरह का समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस के होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पेरिस में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। पीएम मोदी जैसे ही पेरिस पहुंचे तो उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।
पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आज फ्रांस सरकार ने एलिसी पैलेस में वीवीआईपी रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें राष्ट्रपति मैक्रों समेत विभिन्न देशों के नेता भी शामिल होंगे। भोज में टेक उद्योग के शीर्ष सीईओ और अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य कार्यक्रम 11 फरवरी को एआई एक्शन समिट होगा, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा करेंगे। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी थी दौरे की जानकारी
पीएम मोदी ने फ्रांस और अमेरिका दौरे की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगले कुछ दिनों में मैं अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए फ्रांस और अमेरिका में रहूंगा। फ्रांस में मैं एआई एक्शन समिट में हिस्सा लूंगा, जहां भारत को-होस्ट है। मैं भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रों के साथ बातचीत करूंगा। हम वहां एक वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिल भी जाएंगे।”
क्या है AI शिखर सम्मेल्लन?
AI शिखर सम्मेल्लन पेरिस शांति मंच का हिस्सा है। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और निजी क्षेत्र सहित नागरिक समाज के 1,000 हितधारक भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम (UK) के ब्लेचली पार्क AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन से हुई थी, जो 2023 में आयोजित हुआ था। उसमें AI से मानव के लिए उत्पन्न खतरों के बारे में चिंता पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
भारत और फ्रांस का रिश्ता
भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं और एक गहरी और स्थायी रणनीतिक साझेदारी साझा की है। 26 जनवरी 1998 को शुरू की गई, भारत की पहली रणनीतिक साझेदारी ने दोनों देशों के रिश्तो को मजबूत किया है। डिफेंस और सिक्योरिटी, सिविल न्यूक्लियर मामले और अंतरिक्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक सहयोग के मुख्य स्तंभ हैं और अब इसमें एक मजबूत इंडो-पैसिफिक भी शामिल है। हाल के वर्षों में यह साझेदारी समुद्री सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन, साइबर सुरक्षा और उन्नत कंप्यूटिंग, आतंकवाद विरोधी, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ी है। भारत-फ्रांस की दीर्घकालिक साझेदारी का मूल साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षवाद में विश्वास, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान, मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और जन-जन के बीच संबंधों पर आधारित है।
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
13 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines