पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अब मुलाकात नहीं होगी। दोनों नेताओं को मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में मिलना था। लेकिन बिहार में चुनावी रैलियों के चलते पीएम मोदी सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी का यह दौरा अचानक रद्द किया गया। इस सम्मेलन में ट्रंप को भी शामिल होना है। चर्चा थी कि इस दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से टैरिफ पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
बता दें कि मलेशिया में 26 से 28 अक्टूब को ASEAN-भारत शिखर बैठक होने वाली है। पीएम मोदी बिहार चुनाव की वजह से इसमें मौजूद रहकर हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि वह वर्जुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे। पीएम मोदी 24 और 30 अक्टूबर के बीच बिहार में 4 प्रमुख चुनावी चुनाव सभा करेंगे। इसमें समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और छपरा में जनता को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का ड्रैगन दांव, पुतिन के साथ बैठक रद्द, दक्षिण कोरिया में अब शी जिनपिंग से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
इस बारे में पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बात की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाया बैन, मंत्रालय ने बताई यह वजह
बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने मलेशिया की यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसमें अग्रिम मुआयना भी शामिल था। मलेशियाई अधिकारियों ने भी घोषणा की थी कि पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 26 अक्टूबर को कुआलालंपुर पहुचेंगे। अंतिम क्षणों में पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया।
16 सितंबर के बाद से पीएम मोदी और ट्रंप 3 बार फोन पर बात कर चुके हैं। भारत और अमेरिका के बीच महीनों से टैरिफ का विवाद चल रहा है। हाल ही में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भारत भ्रमण पर आए थे। तभी से व्यापार तथा टैरिफ मुद्दों पर चल तनाव को सुधारने के प्रयास शुरू हुए हैं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines