हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM बेंजामिन नेतन्याहू होंगे गिफ्तार? जंग के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अचानक इजरायल के प्रधान मंत्री नेतन्याहू को गिरफ्तार करने चर्चा तेज हो गई है। हंगरी के प्रधान मंत्री पीटर ने नेतन्याहू को चेतावनी दी है। इसके पीछे क्या वजह है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

ईरान के बाद लेबनान से जंग इजरायल के लिए मुसीबत बनती जा रही है। अमेरिका ने अब लेबनान और इजरायल के बीच मध्यस्ता कराने की पेशकश की है। उधर, एक देश ऐसा भी है जो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के लिए तैयार बैठा है। जी हां, हंगरी ने नए प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने हालिया बयान में कहा कि अगर नेतन्याहू हंगरी आएंगे तो गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

बता दें कि गत 12 अप्रैल 2026 को हुए ऐतिहासिक आम चुनाव में पीटर मैग्यार ने हंगरी के 16 वर्षों से सत्ता में काबिज प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को करारी शिकस्त दी है। मैग्यार ने अपनी पार्टी टिस्जा (TISZA – Tisztelet és Szabadság) के साथ दो-तिहाई बहुमत हासिल कर नई सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। पीएम बनते ही पीटर ने इजरायल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें: भारत और साउथ कोरिया में ‘चिप से शिप’ तक 15 बड़े समझौते, क्या बोले PM मोदी?

विज्ञापन

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटर ने कहा कि अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति, जिसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का वारंट है, हंगरी की सीमा में आता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा। कहा कि हंगरी ICC का सदस्य बना रहेगा और पहले की सरकार का ICC से बाहर निकलने का फैसला रद्द किया जाएगा।

क्यों बयान की शुरू हुई चर्चा?

पीएम मैग्यार का यह बयान इसलिए अहम देखा जा रहा है क्योंकि हाल ही में पीटर ने पीएम नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता दिया था। सफाई देते हुए पीटर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे साल 1956 के आंदोलन की 70वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के लिए कई देशों के नेताओं को बुला रहे हैं। इसी के लिए नेतन्याहू को भी बुलावा भेजा गया था।

विज्ञापन

पीटर ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू को पहले ही बता दिया गया है कि हंगरी ICC के नियमों का पूरी तरह पालन करेगा और कानून से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल, 2024 में ICC ने नेतन्याहू पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वजह से यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई घायल, अब ईरान के असली शासक बने अहमद वाहिदी? किया ये बड़ा बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola