31000 फीट ऊंचाई पर प्लेन पर बिजली गिरी, 500 पैसेंजरों की जान खतरे में पड़ी; जानें पायलट ने कैसे बचाया?

Flight Stuck in Bad Weather: ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट पर बिजली गिर गई, जिससे पैसेंजरों में हड़कंप मचा। पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। समय रहते पैसेंजरों की जान बचा ली गई, जिन्होंने घटना के समय अपने अनुभवों को बारे में मीडिया को बताया।

British Airways Plane Stuck into Sky Lightning

प्लेन पर बिजली गिरने की तस्वीर पैसेंजर ने खिड़की से खींची।

British Airways Plane Stucked in Lightning: फ्लाइट करीब 31 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, अचानक मौसम खराब हुआ। बिजली कड़की और प्लेन से टकराई। बिजली गिरते ही प्लेन डगमगा गया। पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पायलट से सूझ-बूझ दिखाई और प्लेन को गैटविक शहर की ओर मोड़ लिया।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर उसने 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बचा ली। रविवार दोपहर की घटना है। ब्रिटिश एयरवेज BA919 की फ्लाइट थी, जो स्टटगार्ट से हीथ्रो जा रही थी। प्लेन में कुछ खिलाड़ी थे, जो जर्मनी में यूरो 2024 खेलकर लौट रहे थे।

एक पैसेंजर ने बिजली गिरने की तस्वीर खींची

फ्लाइट ने भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे जर्मनी से उड़ान भरी और इसे 1.40 बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन खराब मौसम के कारण पायलटों को विमान को गैटविक की ओर मोड़ना पड़ा, जहां पैसेंजर करीब 2 बजे उतरे। फिर उन्हें दूसरी फ्लाइट से हीथ्रो पहुंचाया गया। एक पैसेंजर जेको ने द सन को बताया कि हीथ्रो एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही विमान पर बिजली गिरी थी।

एक पैसेंजर ने उस घटना की तस्वीर भी अपने कैमरे में ली। एक अन्य व्यक्ति, जिसका बेटा और पोता विमान में थे, ने घटनाक्रम को भयावह बताया। स्टटगार्ट में अत्यधिक गर्म ब्रेक के कारण पहले ही फ्लाइट देरी से टेकऑफ हुई थी और उसके बाद रास्ते में बिजली गिरने के बाद फ्लाइट का रास्ता बदलना पड़ा।

ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता का बयान भी आया

एक पैसेंजर रॉबर्ट रॉसल जर्मनी से लौट रहे थे। उन्होंने कैप्टन और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि कैप्टन ने समझदारी से फैसला लिया। प्लेन का रास्ता मोड़कर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर पैसेंजरों की जान बचाई। केबिन क्रू ने पैसेंजरों को हिम्मत बंधाई। बोतलबंद पानी बांटा और शांत करने की कोशिश की।

कैप्टन, पायलटों और क्रू मेंबर्स उन डरावने हालातों में भी हिम्मत नहीं हारी, बल्कि पैसेंजरों का हौंसला बढ़ाया। बच्चों का ध्यान बांटा, महिलाओं के साथ गुफ्तगू की, ताकि माहौल नरम बना रहे। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट जब आसमान में होती तो बिजली गिरना बहुत आम बात है। ज्यादातर मामलों में इसमें कोई नुकसान नहीं होता। ज्यादातर विमानों पर साल में एक या दो बार बिजली गिरती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ