अमेरिका में एक शख्स ने एक छोटे विमान का हाईजैक कर लिया। उसने चाकू की नोक पर विमान में सवार लोगों को बंधक बना लिया। वारदात बेलीज शहर में अंजाम दी गई। कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहे छोटे ट्रॉपिक एयर विमान को हाईजैक किया गया था, लेकिन हाईजैकिंग के दौरान विमान में सवार यात्रियों ने हाईजैकर को दबोच लिया। इस दौरान हुई हाथापाई और खींचतान में चाकू लगने से 3 यात्री घायल हो गए। वहीं एक यात्री ने हाईजैकर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
इसलिए हाईजैक किया गया था विमान
ABC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हाईजैकर देश से बाहर जाना चाहता था। उसने एक विमान और ईंधन की मांग की थी। इस बीच यात्री उससे भिड़ गए और उन्होंने हाईजैकर को ढेर कर दिया। विमान को हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के रूप में हुई है। वह पूर्व अमेरिकी सैनिक है। हाईजैक हुए विमान में 13 यात्री सवार थे, जिनमें से एक यात्री के पास लाइसेंसी बंदूक थी। उस बंदूक से ही टेलर के सीने में गोली मारी गई।
मैक्सिको के रास्ते घुसने की फिराक में था टेलर
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने बताया कि टेलर ने नॉर्थ बॉर्डर पार करके मैक्सिको के रास्ते बेलीज में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन उसे परमिशन नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया। वहीं विमान हाईजैक की घटना के बाद एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह बेलीज में कैसे घुसा? वहीं बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी ने बताया कि छोटे विमान में 13 पैसेंजर थे, जो कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहे थे। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.30 बजे टेलर ने विमान को हाईजैक कर लिया।
यह भी पढ़ें:म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake
ईंधन खत्म होने पर चक्कर काटता रहा विमान
विमान हाईजैक होने की जानकारी मिलते ही बेलीज पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने आपातकाल घोषित कर दिया। विमान ईंधन खत्म होने के कारण अलग-अलग दिशाओं में तब तक घंटों चक्कर लगाता रहा। इस बीच समुद्र तटीय शहर लेडीविले में विमान को लैंड करने की परमिशन मांगी गई। एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग से पहले यात्री हाईजैकर टेलर से भिड़ गए। BACC के अनुसार, लैंडिंग के बाद टेलर के शव को कब्जे में लिया और घायलों यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
टेलर को मारने वाला यात्री चाकू लगने से घायल
ट्रॉपिक एयर के सीईओ मैक्सिमिलियन ग्रीफ ने एक बयान में कहा कि लाइसेंसी बंदूक लेकर आए एक बेलिजियन यात्री ने टेलर की छाती में गोली मार दी। पीठ और फेफड़ों में चाकू लगने के कारण उस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हाथापाई और अफरातफरी में 2 अन्य लोग भी चाकू से घायल हो गए, हालांकि उनकी जान अब खतरे से बाहर है। विमान हाईजैक होने के करीब 2 घंटे बाद बेलीज सिटी के बाहर एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया, क्योंकि उसका ईंधन खत्म हो गया था।
यह भी पढ़ें:म्यांमार के बाद एक और देश में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता
बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि हाईजैक हुए विमान का पीछा एक हेलीकॉप्टर से किया गया था, ताकि बचाव अभियान चलाया जा सके। बेलीज स्थित अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर रहा है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि पुलिस को विमान हाईजैक होने की स्थिति के बारे में एक यात्री के माध्यम से जानकारी मिली, जिसने विमान के अंदर की स्थिति के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए टेक्स्ट संदेश भेजे थे।
संबंधित खबरें
ईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
4 hrs agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
8 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
8 hrs agoLIVE: प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस से हटा रही पुलिस, इलाके में हलचल तेज
11 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
11 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
12 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines