लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन आग का गोला बन गया और सब कुछ जलकर राख हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान संभवतः बीच बी200 सुपर किंग एयर था। हालांकि अभी तक विमान को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों या घायलों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। अहमदाबाद में भी एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हुआ था। हालांकि लंदन में क्रैश हुआ विमान छोटा बताया जा रहा है।
सांसद बोले- सभी दूर रहें
मिली जानकारी के अनुसार, विमान नीदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए रवाना हो रहा था। वहीं स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने एक्स पर लिखा कि मुझे साउथएंड हवाई अड्डे पर हुई घटना की जानकारी है। कृपया आसपास से दूर रहें और आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें। मेरी संवेदनायें सभी संबंधित लोगों के साथ हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि हमें शाम 4 बजे से कुछ पहले एक 12-मीटर लंबे विमान की टक्कर की सूचना मिली थी। हम घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाओं के साथ काम कर रहे हैं और यह काम कई घंटों तक जारी रहेगा। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि जब तक यह काम जारी है, तब तक जहां तक हो सके, इस क्षेत्र से बचें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हवाई अड्डे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि हवाई अड्डे पर आज रात पहुंचने वाली उड़ानें समय पर दिखाई दे रही हैं।
दुर्घटनाग्रस्त विमान के बारे में जानकारी
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल बी200 विमान 12 मीटर का एक छोटा विमान है। इस विमान का उपयोग यात्री परिवहन के साथ ही सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है। विमान छोटा होने की वजह इसमें जनहानि के भी कम नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : अहमदाबाद प्लेन क्रैश की 32 सेकंड की कहानी, AAIB की रिपोर्ट पर एयर इंडिया और ड्रीमलाइनर ने क्या कहा?
अहमदाबाद में क्रैश हुआ था विमान
अहमदाबाद से उड़ान भरने के चंद सेकेंड बाद ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे, इसमें से 241 यात्री थी, जबकि क्रू मेंबर्स के अलावा अन्य लोग शामिल थे। हालांकि इस दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से एक यात्री की जान बच गई थी।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए अहम है चुनाव
55 secs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines