273 यात्रियों को लेकर एक विमान के इंजन में आग लग गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में उड़ रहे विमान के इंजन में आग लगी हुई है और यह काफी ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है। विमान कोर्फू (ग्रीस) से डसेलडोर्फ (जर्मनी) के लिए उड़ान भर रहा था।
इस विमान में 273 यात्री और 8 चालक दल के सदस्य सवार थे। D-ABOK पंजीकरण वाला कोंडोर बोइंग 757-300 कोर्फू के रनवे 34 से उड़ान भर चुका था। उड़ान के बाद दाहिने इंजन (RB211) में कई धमाके हुए और आग की लपटें निकलने लगीं। 1500 फीट की ऊंचाई पर इंजन में खराबी में आई लेकिन एक ही इंजन के दम पर पायलट विमान को8 हजार फीट की ऊंचाई पर ले गया। वापस लौटने की जगह वह विमान को इटली ले गया।
पायलट ने इंजन बंद कर दिया और फिर इटली की तरफ लौट गया। उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद विमान आखिरकार ब्रिंडिसी (इटली) में सुरक्षित लैंड कर गया। इसके बाद एक अन्य बोइंग 757-300 विमान से यात्रियों को रवाना किया गया, जिससे फ्लाइट 15.5 घंटे की देरी से डसेलडोर्फ पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब विमान बंदरगाह क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था तो उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विमान के इंजन से आग की लपटें और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। पायलटों ने तुरंत इंजन को बंद कर दिया और कोर्फू हवाई अड्डे को अलर्ट कर दिया गया।
शुरुआत में कयास लगाया गया कि विमान कोर्फू एयरपोर्ट वापस लौट आएगा, लेकिन पायलट ने एक ही इंजन से उड़ान भरना जारी रखा और अधिकारियों को आश्वस्त किया कि विमान स्थिर है। आखिरकार विमान ब्रिंडिसी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया, पहले से ही इमरजेंसी घोषित की गई थी। इस फ्लाइट में अधिकतर यात्री जर्मनी के पर्यटक थे। विमान के लैंड होने के बाद यात्रियों को होटल में रात भर रुकने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें : सबसे बड़ी एयरलाइंस पर ठोका 90 मिलियन डॉलर का जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया कोर्ट ने अवैध बर्खास्तगी मामले में सुनाया फैसला
विमान कोंडोर एयरवेज का था। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं, लेकिन किसी भी समय यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक अन्य आधिकारिक बयान में कहा गया कि विमान का मार्ग बदलना आवश्यक था, क्योंकि विमान एक इंजन पर डसेलडॉर्फ तक की यात्रा पूरी नहीं कर सकता था।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
3 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
9 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
13 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
14 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
16 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
19 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines