हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

प्लेन क्रैश का डराने वाला वीडियो; पूर्व अंतरिक्ष यात्री की मौत, ब्लास्ट हुआ और समुद्र में गिरा जहाज

Astronaut Killed in Plane Crash: दुनिया के मशहूर अंतरिक्ष यात्री की विमान हादसे में मौत हो गई है। उनका जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में गिर गया। प्लेन क्रैश होने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार तो किसी का भी दिल सहम जाए।

विज्ञापन
World Renowned Astronaut William Anders Plane Crash

World Renowned Astronaut Killed in Plane Crash: दुनिया के मशहूर अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स विमान हादसे में मारे गए हैं। उड़ान भरते ही जहाज का बैलेंस बिगड़ा और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में गिर गया। जहाज में धमाके के साथ ब्लास्ट भी हुआ। 90 साल के रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम एंडर्स अपोलो 8 के पूर्व अंतरिक्ष यात्री थे और हादसे के समय विंटेज एयर फोर्स T-34 मेंटर को अकेले उड़ा रहे थे। विलियम के बेटे रिटायर्ड वायु सेना लेफ्टिनेंट कर्नल ग्रेग एंडर्स ने हादसे की पुष्टि की और पिता की मौत होने की भी पुष्टि की। हादसा सैन जुआन द्वीप पर जोन्स द्वीप के उत्तरी छोर पर हुआ। सैन जुआन काउंटी के शेरिफ एरिक पीटर ने बताया कि विमान हादसा भारतीय समयानुसार बीते दिन सुबह करीब 11 बजे हुआ।

 

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री को जोरदार धक्का मारा और…डेनमार्क की PM पर ‘जानलेवा’ हमला, आरोपी को सुरक्षा कर्मियों ने पीटा

फैन्स ने पोस्ट करके दी श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसे में विलियम की मौत होने से अंतरिक्ष यात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विलियम को श्रद्धांजलि दी जा रही है। एक यूजर ने विलियम की तस्वीर शेयर करके लिखा कि अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स को भगवान शांति प्रदान करें। एक और यूजर ने लिखा कि विलियम परिवार के प्रति संवेदाएं। एक और यूजर ने लिखा कि जिसने लोगों को दुनिया के दर्शन कराए, उसे आज हमने खो दिया, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। एक यूजर ने लिखा कि उनके द्वार खींची गई पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर उन्हें इस दुनिया में जीवित रखेगी।

यह भी पढ़ें:13000 फीट ऊंचाई, जहाज पलटियां खाते हुए नीचे आया, पहाड़ी से टकराया और…जिंदा जलकर मरे 137 लोग

खींची थी धरती की खूबसूरत तस्वीर

बता दें कि रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम एंडर्स ने 24 दिसंबर 1968 को धरती की पहली खूबसूरत तस्वीर क्लिक की थी। छायादार नीले संगमरमर जैसी दिखने वाली धरती की पहली ‘अर्थराइज’ दुनिया को दिखाई थी। बता दें कि विलियम 17 अक्टूबर 1933 को हांगकांग में जन्मे थे। 1964 में नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उनका सेलेक्शन हुआ। विलियम एंडर्स अमेरिकी नौसेना में कार्यरत थे। एयरफोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी उन्होंने काम किया। उन्होंने जेमिनी XI और अपोलो 11 अंतरिक्ष प्रोजेक्ट में बतौर बैकअप पायलट काम किया। अपोलो 8 प्रोजेक्ट में 6000 घंटे से अधिक स्पेस में रहने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

यह भी पढ़ें:नकली टैंक, स्पेशल इफेक्ट्स…हिटलर को अजब अंदाज में बेवकूफ बनाने वाली Ghost Army को मिला बड़ा अवार्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें