Brazil Sao Paulo Plane Crash: आज फिर एक विमान हादसा हुआ है। ब्राजील में साओ पाउलो के उबातूबा एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर देखने का मिला, जिसका वीडियो भी सामने आया है। समुद्र तट के किनारे हवाई पट्टी पर लैंडिंग करते समय विमान में अचानक विस्फोट होते ही भयानक आग लग गई।
हादसे में पायलट की जिंदा जलने से मौत हो गई, लेकिन उसमें सवार एक परिवार के 4 सदस्य जिंदा बच गए। हादसे में विमान जलकर राख हो गया, लेकिन चमत्कारी तरीके से 4 लोग जिंदा बच गए, जो हादसा देखकर सदमे में हैं। वहीं समुद्र किनारे घूम रहे लोग भी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बारिश से रनवे गीला होने पर स्किड हुआ विमान
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सेसना 545 विमान हादसे का शिकार हुआ है। लैंडिंग करते समय अचानक बारिश होने लगी, जिसके कारण विमान रनवे से आगे निकल गया। रनवे पर फिसलते हुए विमान में आग लग गई और उसका एक हिस्सा तट को पार करके समुद्र में जा गिरा। विमान ने गोयास से मिनेइरोस शहर के लिए उड़ान भरी थी।
उबातूबा एयरपोर्ट पर गीले रनवे के कारण विमान स्किड होने अनकंट्रोल होकर क्रैश हो गया। जब विमान का एक हिस्सा समुद्र तट पर गिरा तो वहां घूम रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग विमान में लगी आग की चिंगारी और टुकड़े लगने से घायल भी हुए हैं। विमान में लगी आग इतनी विकराल थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए।
एक हिस्सा समुद्र में गिरने से बची चारों की जान
रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए पायलट की पहचान पाउलो सेघेटो के रूप में हुई है। जिंदा बचे 4 लोगों के नाम मिरेले फ्राइज़, उनके पति ब्रूनो अल्मेडा सूज़ा और उनका बेटा और बेटी हैं। चारों को सांता कासा डे उबातुबा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। यह चारों विमान के एक हिस्से के समुद्र में गिरने से बचे।
बीच पर घूम रहे लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बच्चों को समुद्र की लहरों से निकालकर उनकी जान बचाई। ब्राजील एयरफोर्स ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। क्रैश हुआ विमान साल 2008 में बना था और इसमें 7 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। 2 पायलट इसे उड़ा सकते थे, लेकिन हादसे ने इस विमान पर सवाल उठा दिए हैं।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines