Plane Crash: अमेरिका में एक के बाद एक कई विमान हादसे हो गए हैं। अब एक और ऐसी ही खबर आई है जिसमें अमेरिकी राज्य एरिजोना के माराना क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर दो छोटे विमानों के बीच हवा में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी अभी कोई जनहानि की खबर नहीं आई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों में हवा में ही टक्कर हुई जो बहुत ही भयंकर थी। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के मुताबिक बुधवार की सुबह रनवे 12 पर हवा के विपरीत दिशा में सेसना 172एस और लैंकेयर 360 एमके II के बीच टक्कर हो गई।
कैसे हुआ हादसा
एनटीएसबी ने एक्स पर बताया कि जो विमान आपस में टकराए हैं उनकी पहचान सेसना 172एस और लैंकेयर 360 एमके II के रूप में हुई है। ये दोनों ही फिक्स्ड-विंग, सिंगल-इंजन विमान हैं। इस हादसे की जांच कर रहे एनटीएसबी ने कहा कि ये भयानक हादसा कैसे हुआ? उनके अनुसार, विमान रनवे 12 पर हवा के विपरीत दिशा में टकरा गए जिससे ये विमान हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सेसना विमान बिना किसी घटना के उतर गया जबकि लैंकेयर विमान रनवे 3 के निकट भूभाग से टकराया और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही कार भयंकर हादसे की शिकार, फिरोजाबाद में 3 श्रद्धालुओं की मौत
विमान में लगी आग
अमेरिका के एरिजोना में जो विमान हादसा हुआ वो बहुत ही भयंकर था। हवा में दो छोटे विमानों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद एक विमान में आग लग गई जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। ये हादसा इतना भयंकर था की दो लोगों की जान चली गई। हालांकि अभी बाकी खबर सामने नहीं आई है। इस हादसे के बाद धुंए का गुबार दिखाई दिया।
इससे पहले भी हुए विमान हादसे
ऐसा पहली बार नहीं है जब इतना भयंकर विमान हादसा हुआ हो। एक महीने में अमेरिका में करीब 4 विमान हादसे हो चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले अमेरिका में हुए विमान हादसे में 64 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य मारे गए थे। उससे पहले एक और विमान दुर्घटना हुई जो इमारतों से जा टकराया। इस विमानस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: Jhansi News: गोद में बैठ 5 साल की बच्ची ने मां की चिता को दी आग, पिता फरार
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
14 mins agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
1 hr agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
2 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
5 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
8 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
8 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
8 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
11 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
11 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines