Plane Crash in South California: नए साल 2025 के तीसरे ही दिन विमान हादसा हो गया। जिस तरह आए दिन भूकंप आ रहे हैं, उसी तरह आए दिन कहीं न कहीं विमान हादसा हो रहा है। अजरबैजान और साउथ कोरिया के बाद अब साउथ कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश हुआ। एक छोटा विमान कमर्शियल बिल्डिंग की छत से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और विमान में लगी आग पर काबू पाया। इससे पहले आसपास के दफ्तरों और शोरूम को भी खाली कराया गया, क्योंकि बिल्डिंग के गिरने का खतरा मंडरा गया था। हादसा कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी फुलर्टन शहर में हुआ, जो लगभग 140000 की आबादी वाला शहर है और लॉस एंजिल्स से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। हादसा भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
हादसे के CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुलर्टन पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि विमान की पहचान सिंगल-इंजन वैन आरवी-10 के रूप में की है, लेकिन कहां से आया और कहां जा रहा था? इस बारे में पता नहीं चला है। न ही यह पता चला कि घायल हुए लोग विमान में सवार थे या जमीन पर थे। हादसा शहर के रेमर एवेन्यू के 2300 ब्लॉक में हुआ। CCTV फुटेज में इमारत से धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली घायलों को मौके पर ही इलाज देकर घर भेज दिया गया। हादसा फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुआ, जो डिज्नीलैंड से लगभग 6 मील की दूरी पर स्थित है। सामान्य विमानन सेवा प्रदान करने वाले इस एयरपोर्ट पर एक ही रनवे और हेलीपोर्ट है। यह एयरपोर्ट रेजिडेंशियल एरिया, कमर्शियल गोडाउन और मेट्रोलिंक ट्रेन लाइन से घिरा हुआ काफी व्यस्त इलाके में बना है।
कुछ दिन पहले एक और विमान टकराया था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुलर्टन पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दोपहर 2.09 बजे (स्थानीय समयानुसार) पुलिस को ऑरेंज काउंटी के फुलर्टन में एक हादसे की जानकारी मिली। छोटा विमान बिल्डिंग की छत से टकराकर क्रैश हो गया था। विमान में आग लगी, जिसने एक गोदाम को नुकसान पहुंचाया। इस गोदाम में सिलाई मशीनें और कपड़े का स्टॉक रखा हुआ था।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर ने संकेत दिया कि 4 सीटों और सिंगल इंजन वाला विमान उड़ान भरने के लगभग एक मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहिया निर्माता कंपनी रुची फोर्ज के CCTV कैमरे में एक भयंकर विस्फोट और काले धुएं का एक बड़ा गुबार कैद हुआ। विमान एक ओर झुकते हुए इमारत से टकरा गया। अब से पहले नवंबर में भी एक और 4 सीटों और सिंगल इंजन वाला विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश करते हुए हवाई अड्डे से आधा मील दूर एक पेड़ से टकरा गया था।
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
4 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
5 hrs agoLIVE: बदरीनाथ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
9 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
10 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
10 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
19 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
22 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines