SAM Colombia Flight 501 Crash Memoir: 12 हजार फीट की ऊंचाई पर 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर जहाज उड़ रहा था। ATC अधिकारियों से लैंडिंग कर परमिशन मिल चुकी थी। ऐन मौके पर अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाएं चलने लगीं और भारी बारिश शुरू हो गई। दबाव के कारण पायलट स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और लैंडिंग से पहले फ्यूल खत्म हो गया। परिणामस्वरूप प्लेन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया।
हवा और मौसम का दबाव बढ़ने से जहाज में आग लग गई और वह सीधा नीचे की ओर गया। एक पहाड़ से टकराया और टुकड़े-टुकड़े हो गया। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत सभी 132 लोग मारे गए। बचाव दल ने लोगों की जली लाशें इधर उधर बिखरी देखीं। आज भी उस हादसे की यादें उन लोगों के जेहन में ताजा हैं, जिन्होंने जहाज को क्रैश होते देखा। कोलंबिया के इतिहास की सबसे भयावह और दर्दनाक हादसों में से एक था वह विमान हादसा।
यह भी पढ़ें:Brazil: जहरीले सांपों से भरा हुआ है ये आईलैंड, केवल सेना और वैज्ञानिकों को है जाने की अनुमति
आतंकी हमला और खराब मौसम बना हादसे का कारण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया एयरलाइन की फ्लाइट 501 SAM आज से 31 साल पहले 19 मई 1993 को हादसे का शिकार हुआ था। बोइंग 727-46 प्लेन 7 क्रू मेंबर्स और 125 पैसेंजर्स को लेकर पनामा सिटी, पनामा से उड़ा था और बोगोटा, कोलंबिया में लैंड होना था। रास्ते में कोलंबिया के मेडेलिन में स्टॉपेज था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले मेडेलिन में ही प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन लगभग 16,000 फीट (4,900 मीटर)) की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
पैसेंजर्स में पनामा के दंत चिकित्सक भी शामिल थे, जो एक सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन 12000 फीट की ऊंचाई पर अचानक मौसम खराब हो गया। आतंकी हमले के कारण मेडेलिन में लैंडिंग की परमिशन भी नहीं मिली। खराब मौसम से जूझते हुए प्लेन आगे बढ़ रहा था कि ATC अधिकारियों से कनेक्शन टूट गया। कई कोशिशों के बाद भी जब क्रू से संपर्क नहीं हुआ तो राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। इससे पहले की स्थिति संभाल पाती, जहाज 3,749 मीटर ऊंचे (12,300 फीट) माउंट पैरामो फ्रंटिनो से टकरा गया।
यह भी पढ़ें: Operation Fantasia: जब रेडियोएक्टिव लोमड़ियों के जरिए US ने की थी दूसरा विश्व युद्ध जीतने की कोशिश
4 बार खरीदा और बेचा गया प्लेन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 मई 1993 को हुए हादसे के समय फ्लाइट क्रू में कैप्टन मौरिसियो ओसवाल्डो वैका मेजिया, प्रथम अधिकारी जूलियो सेसर एंड्रेड ग्रेनाडोस और फ्लाइट इंजीनियर जैमे मार्टिनेज शामिल थे। वहीं बोइंग 727-46 प्लेन HK-2422X (फैक्टरी नंबर 18876, सीरियल नंबर 217) के रूप में रजिस्टर्ड था, जिसे 1965 में बनाया गया था। 30 दिसंबर 1965 को ही प्लेन ने पहली उड़ान भरी थी।
प्लेन में 3 प्रैट एंड व्हिटनी JT8D-7A टर्बोफैन इंजन लगा था। 7 जनवरी 1966 को इसे जापान एयरलाइंस को सौंपा गया था और इसे JA8309 के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। 16 नवंबर 1972 को प्लेन कोरियाई एयर को पट्टे पर दे दिया गया, जहां इसे HL7309 के रूप में रजिस्टर्ड किया गया। 9 नवंबर 1980 को कोरियाई एयर ने प्लेन को SAM कोलंबिया को बेच दिया, जहां इसे HK-2422X के रूप में फिर से रजिस्टर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें:छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
3 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
4 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
21 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines