Plane Crash in Kenya: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में 2 डॉक्टर, 2 नर्स और 2 आम लोग शामिल हैं। केन्या सिविल एविएशन ऑथोरिटी ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि एयर एंबुलेंस रिहायशी इलाके में एक स्कूल के ऊपर गिरी है। हादसे में कुछ घर ध्वस्त हुए हैं और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। गिरते ही एयर एंबुलेंस में आग लग गई थी। वहीं प्लेन गिरने से स्कूल की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।
उड़ान भरते ही 3 मिनट में हुई क्रैश
आम्बू काउंटी कमिश्नर हेनरी वाफुला ने हादसे की जानकारी देते हुए कि हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अधजले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2 बजकर 14 मिनट पर हुआ। एयर एंबुलेंस विल्सन एयरपोर्ट से सोमालिया के हरगेसिया शहर जाने के लिए टेकऑफ भरी थी। उड़ान भरते ही 3 मिनट बादल एयर एंबुलेंस रडार से गायब हो गई थी और ATC से संपर्क भी टूट गया था।
लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
वहीं एयर एंबुलेंस उटवाला में मवीहोको सेकेंडरी स्कूल के ऊपर गिरी। प्लेन के गिरते ही उसमें आग लग गई थी। वहीं हादसा देखकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और बचाव अभियान चलाया। लोगों ने ही प्लेन क्रैश की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नेशनल पुलिस सर्विस और केन्या डेफेंस फोर्स ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन डिपाटमेंट को हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
घाना में क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर
बता दें कि बीते दिन कैरेबियन देश घाना में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें घाना की सरकार के 2 बड़े मंत्रियों की जान गई थी। 2 मंत्रियों के अलावा 6 और लोगों ने हादसे में जान गंवाई थी। मृतकों में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद, उप-राष्ट्रीय सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर और पूर्व कृषि मंत्री अल्हाजी मुनिरू मोहम्मद, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग, स्क्वाड्रन लीडर पीटर बाफेमी अनाला, फ्लाइंग ऑफिसर मैनिन ट्वुम-अम्पाडु और सार्जेंट अर्नेस्ट एडो मेन्सा शामिल थे।
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबराह ने हादसे की जानकारी देश को दी और बताया कि हेलीकॉप्टर में देश के 2 केंद्रीय मंत्री मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर ने अकरा से ओबुआसी शहर के लिए उड़ान भरी थी।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
11 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 hr ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
5 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
12 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines