Northwest Airlines Flight 255 Crash Memoir: हाल ही में ब्राजील और नेपाल में 2 भीषण विमान हादसे हुए, जिनमें दोनों विमानों में सवार लोग जिंदा नहीं बचे। इस बीच आपको बताते हैं, उस विमान हादसे की कहानी, जिसमें 155 लोगों के मारे जाने के बावजूद एक ऐसा चमत्कार हुआ था, जिसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा कि ऐसा भी हो सकता है। हादसा आज के दिन 16 अगस्त 1987 को हुआ था।
हादसे में जहां पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स जिंदा जलकर मारे गए, वहीं 4 साल की बच्ची किस्मत से बच गई और उसे मामूली चोटें लगी। जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हो सकता है, बच्ची क्रैश होते वक्त आग लगने से पहले छिटककर बाहर गिर गई। इसलिए वह आग की चपेट में आने से बच गई। हादसा गलत फ्लैपिंग और स्लैट्स कॉन्फ़िगरेशन के कारण हुआ। दोनों एक्टिविटी टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान की जाती है।
अमेरिका के इतिहास का दूसरा सबसे घातक विमान हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसा संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की दूसरी सबसे घातक विमान दुर्घटना थी। 17 अगस्त की सुबह नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 255 ने अमेरिका के मिशिगन शहर में बने MBS इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। अमेरिका के ही डेट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का पहला स्टॉपेज था। अमेरिका के ही अरिजोना शहर के स्काई हार्बर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरा स्टॉपेज था।
फ्लाइट कैलिफोर्निया के जॉन वेन एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी, लेकिन पहले स्टॉपेज ट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट से टेकऑफ होते समय क्रैश हो गई। जहाज का मलबा रेलवे पुल के पास गिरा था। फ्लाइट के कैप्टन 57 वर्षीय जॉन आर. मौस और फर्स्ट पायलट 35 वर्षीय डेविड जे. डोड्स थे। 4 फ्लाइट अटेंडेंट थे और 149 पैसेंजर्स थे। इन 156 लोगों में से 155 लोग मारे गए थे और 4 साल की बच्ची जिंदा बची थी, जो रेस्क्यू टीम को रोते बिलखते हुए मिली थी।
यह भी पढ़ें:2 घंटे, भयानक चीखें और भीषण धमाका…प्लेन क्रैश से पहले ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए 62 लोगों के आखिरी पल
पोल से टकराकर छत से टकराते हुए क्रैश हुआ विमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान 200 मील प्रति घंटे; 310 किमी/घंटे की रफ्तार से रनवे से उड़ा। जमीन से लगभग 50 फीट (15 मीटर) ऊपर जाते ही एक तरफ से दूसरी तरफ लुढ़कने लगा, क्योंकि फ्लैप्स सही तरीके से नहीं खुले। रनवे से 2760 फीट (840 मीटर) दूर जाकर विमान का बायां पंख हवाई अड्डे पर लगे लाइट पोल से टकराया और इसमें आग लग गई। विमान 90 डिग्री के एंगल से बाईं ओर लुढ़का और एविस कार रेंटल बिल्डिंग की छत से टकराया। फिर अनियंत्रित विमान मिडलबेल्ट रोड पर उल्टा होकर फिसलता चला गया। मलबा नेरफॉक साउथ रेलवे ओवरपास और हाईवे-94 के ओवरपास से टकराया। रेलवे पुल के नीचे मलबा धू-धू कर जला।
यह भी पढ़ें:सांस उखड़ रही है, प्लीज बचा लीजिए और…नर्सों की एक गलती, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines