अमेरिका में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मिसौरी में बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास स्थानीय समय के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोग स्काई डाइवर्स थे, जो स्काईडाइविंग के लिए आसमान में जा रहे थे कि अचानक उनका प्लेन क्रैश होकर नीचे सड़क किनारे खाली मैदान में गिर गया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई, जिससे प्लेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
पेट्रोलिंग टीम ने हादसे की पुष्टि की
मिसौरी हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि पैसिफिक एयरोस्पेस का पी-750 स्काई डाइविंग प्लेन क्रैश हुआ है। इमरजेंसी सर्विस को हादसे की सूचना मिली थी। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। किसी यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। विमान पूरी तरह जल गया था। बटलर पुलिस डिपार्टमेंट और बेट्स काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
हादसे की जांच सेफ्टी बोर्ड करेगा
प्लेन क्रैश बटलर कैनसस सिटी से 65 मील दूर दक्षिण में बने बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसास्थल पर पहुंचते ही सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड करेगा। FAA रिकॉर्ड के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ प्लेन पैसिफिक एयरोस्पेस 750XL साल 2010 में बना सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन है। यह स्काई डाइविंग के लिए इस्तेमाल होता है। वहींं कार्गो, एरियल सर्वे और मेडिकल इवैक्यूएशन में भी काम आता है।
प्राइवेट एयरपोर्ट से उड़ा था प्लेन
स्काई डाइविंग प्लेन 17 लोगों का भार उठाने में सक्षम है। वहीं जिस एयरपोर्ट के पास हादसा हुआ, वह प्राइवेट एयरपोर्ट है, जिससे करीब 30 विमान फ्लाई करते हैं। इनमें क्रॉप डस्टिंग करने वाली कंपनियां और स्काई डाइव ऑपरेटर शामिल हैं। बटलर शहर की आबादी करीब 4300 है और बेट्स काउंटी में 17000 लोग रहते हैं। इस इलाके में स्काई डाइविंग 8 से 9 महीने ही होती है और सीजन मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है।
कंट्रोल छूटना हादसे की वजह
बेट्स काउंटी आपदा प्रबंधन एजेंसी के डायरेक्टर और कार्यवाहक हवाई अड्डा प्रबंधक डेनिस जैकब्स के अनुसार, उड़ान भरते ही विमान बाईं ओर मुड़ा होगा, जिससे हवा का जोर पड़ने से विमान की शक्ति कम हो गई और पायलट ने उसे लैंड कराने की कोशिश की। इस दौरान उसका विमान से कंट्रोल छूट गया। विमान तेजी से नीचे की ओर गिरा और जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन किसी यात्री के विमान से छलांग लगाने के संकेत नहीं मिले।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines