KLM Airline Viasa Flight 897 Crash Memoir: फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान KLM एयरलाइन के जेट एयरक्राफ्ट के इंजन में फंसने से बीते दिन एक शख्स की मौत हो गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी एयरलाइन के एक फ्लाइट के साथ एक और खौफनाक हादसा जुड़ा है, जो आज से 61 साल पहले हुआ था।
वह हादसा इतिहास के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक था। वह हादसा भी टेकऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद हो गया था। जहाज 3500 फीट की ऊंचाई पर था, अचानक मौसम खराब हुआ, इंजन बंद हुआ और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र की गहराई में समा गया। हादसे में प्लेन में सवार क्रू मेंबर्स समेत सभी 61 लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें:सुसाइड या हादसा…प्लेन के इंजन में युवक फंसा, मौके पर दम तोड़ा; सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हुआ एक्सीडेंट
अचानक मौसम खराब होने से हुआ हादसा
मीडिया रिपोट के अनुसार, KLM एयरलाइन की वियासा फ्लाइट 897 इंटरनेशनल फ्लाइट थी, जो 30 मई 1961 को रोम के इटली से उड़ी थी। फ्लाइट वेनेजुएला के काराकास में लैंड होनी थी। रास्ते में फ्लाइट का स्टॉपेज मैड्रिड, स्पेन, लिस्बन और सांता मारिया द्वीप पर था। तीसरे स्टॉपेज लिस्बन के पोर्टेला एयरपोर्ट से जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो अचानक मौसम खराब हो गया।
जहाज 35000 फीट की ऊंचाई पर था और आसमान में 3,700 फीट (1,100 मीटर) लंबे बादल छाए हुए थे। जैसे ही प्लेन बादलों के बीच घुसा, इंजन बंद हो गया। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को 2 संदेश भेजे और इसके बाद जहाज 25 डिग्री के कोण पर पलटियां खाते हुए पुर्तगाल के तट से दूर अटलांटिक महासागर में गिर गया। जब तक हादसे का पता चला, तब तक जहाज में सवार सभी 61 लोग दम तोड़ चुके थे।
यह भी पढ़ें:जहाज में आग लगी, डरावना वीडियो वायरल; शिकागो एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस का प्लेन हादसे का शिकार
हादसा होने के कारण आज तक क्लीयर नहीं हुए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त जहाज में 47 पैसेंजर्स और 14 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे की जांच पुर्तगाल सरकार ने कराई, लेकिन कभी हादसा होने के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया। हालांकि एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया कि काफी गहन जांच पड़ताल की गई, लेकिन हादसा होने के सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
नीदरलैंड और KLM एयरलाइन की ओर से भी बयान जारी किया गया कि हादसा होने के कारण पता नहीं चल पाए हैं। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसा पायलट की गलती से हुआ, टेक्निकल फॉल्ट आने से हुआ, पायलट का ध्यान भटकने से हुआ या खराब मौसम के कारण हुआ, कुछ भी क्लीयर नहीं हुआ।
बता दें कि हादसे का शिकार हुए प्लेन का नाम फ्रिडजॉफ नानसेन था, जो डगलस DC-8-53 प्लेन था। KLM एयरलाइन इस प्लेन की मालिक थी और वियासा को इसे संचालित करने के लिए दिा गया था। दुर्घटना के समय KLM एयरलाइन के बेड़े में यह प्लेन नया-नया शामिल हुआ था।
यह भी पढ़ें:Video: चुटकियों में राख 832 करोड़ का फाइटर जेट, दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू जहाज धू-धू कर जला
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
6 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
14 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines