South Korea Plane Crash Inside Story: बैंकॉक से साउथ कोरिया आ रही फ्लाइट 7सी2216 जिओला प्रांत के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई। लैंडिंग करते समय जेजू एयरलाइन का बोइंग 737-800 विमान फिसल गया। फिसलते हुए विमान बाड़ से टकरा गया और टक्कर लगते ही विमान में आग लग गई। फ्लाइट में 173 साउथ कोरिया और 2 थाई समेत 175 पैसेंजर थे। 6 क्रू मेंबर्स भी थे। इन 181 लोगों में से 179 लोगों के मारे की खबर है।
न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक, 2 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक 90 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जो बुरी तरह जली हुई हालत में हैं। हादसा भारतीय समयानुसार सुबह के करीब 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। वहीं इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर उड़ने वाली सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है।
जांच में सामने आई हादसे की 2 वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जिओला प्रांत में हुए हादसे प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विमान के लैंडिंग गियर खराब हो गए थे। इसलिए एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त प्लेन के लैंडिग गियर नहीं खुले। पायलट ने बिना लैंडिंग गियर के लैंडिंग कराने की कोशिश की तो विमान स्किड हो गया और स्लिप होता हुआ बाड़ से टकराकर क्रैश हो गया।
पायलट ने फ्लाइट की दूसरी बार लैंडिंग कराई थी। पहली बार लैंडिंग भी फेल हो गई थी। जांच करने पर यह भी पता चला कि लैंडिंग करते समय पायलट विमान की स्पीड कम करने में विफल रहा। इसलिए भी विमान फिसला और एयरपोर्ट के बाहरी किनारे पर दीवार से टकराकर आग का गोला बन गया। स्थानीय फायर ब्रिगेड चीफ का कहना है कि पक्षी का टकराना और प्रतिकूल मौसम हादसे का कारण हो सकता है।
32 फायर ब्रिगेड और हेलीकॉप्टर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि 2 इंजन वाला विमान बिना किसी लैंडिंग गियर के रनवे से फिसलता हुआ दीवार से टकराया और आग का गोला बन गया। दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर ब्रिगेड एजेंसी की 32 दमकल गाड़ियां और कई हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे।
मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हादसे का एक कारण प्रतिकूल मौसम और पक्षी का टकराना माना जा रहा है। हालांकि गहन जांच के बाद हादसे के सही कारण स्पष्ट होंगे। यह हादसा पिछले सप्ताह कजाकिस्तान के अक्ताऊ के निकट अजरबैजान एयरलाइन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हुई है। उस हादसे में 67 लोगों में से 38 लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
नाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
11 mins agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
9 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
10 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
12 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
14 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
17 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
20 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines