Delta Airlines Crashed Flight Inside Video: कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग के बाद विमान के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रू मेंबर्स पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से निकालती नजर आ रही हैं। उन्हें जान बचाने के लिए जल्दी-जल्दी विमान से उतरने को कह रही हैं। क्रू मेंबर्स ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि पैसेंजर्स को आग में जलते विमान से निकलने में मदद की। फ्लाइट में 76 पैसेंजर्स और 4 क्रू मेंबर्स थे, जो मिनियापोलिस से टोरंटो आ रहे थे। डेल्टा एयरलाइंस का CRJ-900 जेट प्लेन था, जो हादसे का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बर्फीली हवाएं चल रही थीं और रनवे पर भी बर्फ जमा थी। इस वजह से आग ज्यादा भड़की नहीं।
एयर एंबुलेंस के जरिए पहुंचाए गए अस्पताल
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 ने भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजकर 47 मिनट पर टोरेंटो के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टोरंटो के पील एरिया में पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय विमान क्रैश हो गया। विमान के दोनों पंखों पर लगे फ्लैप फेल हो गए, जिस वजह से विमान स्किड हो गया और रनवे पर पलट गया। पलटते ही विमान में आग लग गई।
पायलट ने तुरंत ATC को हादसे के बारे में बताया और मदद भेजने की गुहार लगाई। हादसे की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। इमरजेंसी गेट से लोगों को रेस्क्यू किया गया और विमान में लगी आग बुझाई गई। घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया गया। 2 हेलीकॉप्टर और 2 क्रिटिकल केयर ग्राउंड एंबुलेंस ने मिलकर घायलों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हादसे की जांच करने के आदेश
बता दें कि कनाडा सरकार ने हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए अपनी टीम भेजी। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को हादसे की जांच कराने के आदेश दिए। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बर्फीले तूफान और फ्लैप फेलियर को माना जा रहा है, फिर भी हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश हैं। फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) तूफानी हवाओं के कारण होने की आशंका है। परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) हादसे की जांच करेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की मदद जांच करने के लिए ली जाएगी।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines