Plane Crash In Toronto: विमान हादसे की भयानक घटना सामने आई है। कनाडा के टोरंटो में हुए विमान हादसे की की डरावनी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वो कितना भयंकर था। ये हादसा टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग के समय हुआ। अचानक से फ्लाइट पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। प्लेन क्रैश के बाद विमान में से आग की लपटें निकलने लगी जिसे देख आप भी डर जाएंगे। जैसे ही फ्लाइट स्किट हुई तो मौके पर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड के साथ एंबुलेंस भी आ गई। अब ये जान लेते हैं कि कैसे हुआ विमान हादसा?
कैसे हुए टोरंटो में विमान हादसा
कनाडा के टोरंटो में हुआ भयानक विमान हादसा एक शीतकालीन तूफान के बाद हुआ। दरअसल हवाई अड्डे पर लगभग नौ इंच बर्फबारी हुई। इसके कारण रखरखाव दल को रविवार रात तक काम करना पड़ा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक रनवे साफ हो जाएं। लेकिन फिसलन होने की वजह से विमान अचानक से फिसल गया और ये भयानक हादसा हो गया।
कब हुआ भयानक विमान हादसा
रिपोर्ट के अनुसार, ये विमान हादसा सोमवार को टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन्स पर हुआ। इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर आई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि किसी की मृत्यु की खबर नहीं आई। विमान 4819 मिनियापोलिस से सुबह करीब 11.47 मिनट पर उड़ान भरने वाला था जो बर्फीले रनवे पर पलट गया।
बाल-बाल बचे 80 यात्री
कनाडा में हुआ विमान हादसा बहुत ही भयानक था। इस विमान में 80 यात्री सवार थे जो बाल-बाल बचे। ये सब किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि जिस तरह आग की लपटें विमान से निकल रही थीं, उसे देख लग रहा था कि ये हादसा जानलेवा है। हालांकि समय रहते विमान में लगी आग को बुझा दिया गया था। इस हादसे में 18 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। प्लेन में 80 लोग सवार थे। इनमें 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे।
यह भी पढ़ें: Plane Crash in Toronto: भयानक विमान हादसे का खौफनाक वीडियो, सेंट पॉल से टोरंटो आ रही थी फ्लाइट
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 hr agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
6 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
7 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
12 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
13 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
13 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
21 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines