Plane Crash in South Korea: कजाकिस्तान में हुए विमान हादसे के 7 दिन बाद एक और प्लेन क्रैश हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया में हुआ है, जिसमें 179 लोगों की मौत होने की खबर है। जेजू एयरलाइन की फ्लाइट 2216 में 181 लोग सवार थे। हादसे का वीडिया भी सामने आया है।
बैंकॉक से आ रही फ्लाइट रविवार को दक्षिण कोरिया के जिओला प्रांत में बने मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय क्रैश हुई। विमान रनवे पर फिसल गया और बाड़ से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। फ्लाइट में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे। वायरल हुई तस्वीरों और विडियो में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
विमान में ज्यादातर लोग दक्षिण कोरिया निवासी
बोइंग 737-800 विमान था। साउथ कोरिया की रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को बचा लिया है। बाकी पैसेंजरों की मौत हो गई है। देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने सरकारी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। विमान में सवार यात्रियों में 173 दक्षिण कोरियाई और 2 थाई नागरिक शामिल थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शक है कि हादसा पक्षी से टकराने के कारण हुआ। दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है। हादसास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं।
कजाकिस्तान में भी क्रैश हुआ था एक विमान
बता दें कि साउथ कोरिया में आज हुआ हादसा 25 दिसंबर को हुए विमान हादसे के एक सप्ताह बाद हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान कज़ाकिस्तान के अक्ताऊ शहर के पास क्रैश हुआ था। हादसे में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि विमान चेचन की राजधानी ग्रोज़्नी के रास्ते रूसी हवाई क्षेत्र में घुस गया और गोलीबारी की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उसे अपना मार्ग बदलना पड़ा, लेकिन खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाई तो खाली मैदान में लैंडिंग के समय विमान क्रैश हो गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी हवाई क्षेत्र में कमर्शियल फ्लाइट को गिराए जाने के लिए अपने अजरबैजानी समकक्ष से माफी मांगी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
3 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
6 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
9 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
10 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
13 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines