हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कांगो में भयानक विमान हादसा, 3 सैन्य अफसरों समेत 14 लोगों की मौत, जमीन पर गिरते ही लगी आग

हादसे का शिकार हुआ विमान छोटा मिलिट्री प्लेन था. Credit- @ThepeaceToday
विज्ञापन

अफ्रीकी देश कांगो में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विमान हादसा देश के क्वांगो स्टेट के केंगे इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग करते समय हुआ. केंगे में लैंडिंग स्ट्रिप नहीं थी, लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण पायलट ने विमान को एक खाली मैदान में लैंड कराने का प्रयास किया, इस दौरान विमान बेकाबू हुआ और रिहायशी इलाके में गिर गया. हादसे में सेना के 3 अफसरों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है. क्रैश हुआ विमान किकविट से राजधानी किंशासा जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

इमरजेंसी लैंडिंग कराते समय जमीन पर गिरा विमान

विमान हादसे की पुष्टि क्वांगो स्टेट के उप-राज्यपाल रेमी साकी बोकिंदा ने की. उन्होंने बताया कि छोटे सैन्य विमान ने किकविट शहर से राजधानी किंशासा के लिए उड़ान भरी थी. रास्ते में विमान में तकनीकी खराबी आ गई तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन केंगे इलाके में विमान गिर गया. जमीन से टकराते हुए विमान में धमाका हुआ और आग लग गई, फिर वह टुकड़ों में बंट गया. हादसे में कांगो सेना के ऑडिटर जनरल ‘जनरल लिकुलिया बाकुमी’, एक मेजर, एक कैप्टन, अन्य सैन्य कर्मियों और कुछ आम लोगों समेत 14 लोगों की जान गई है. 12 शव बुरी तरह जल गए, शिनाख्त करना मुश्किल है.

सरकार के हादसे की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश

उप-राज्यपाल के अनुसार, पायलट का शव विमान के मलबे से बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला. वहीं बाकी शव मलबे से बरामद हुए हैं. केंद्र सरकार ने आधिकारिक बयान जारी करके हादसे पर शोक जताया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने देश की विमानन दुर्घटना जांच संस्था को हादसे की जांच करने का आदेश दिया है, ताकि प्लेन क्रैश होने की सही वजह का पता चल सकते. पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के साथ कांगो सेना का संघर्ष जारी है, इस बीच सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की विमान हादसे में मौत होना कांगो और मिलिट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिससे उबरना मुश्किल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola