बोलीविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश, एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान नीचे गिरने से 15 लोगों की मौत

Plane Crash in Bolivia: बोलिवियन एयर फोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में करीब 15 लोग मारे गए हैं और कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एयरक्राफ्ट का मलबा देखा जा सकता है।

Bolivian Plane Crash

Plain Crash News: बोलीविया की राजधानी ला पाज में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी-130 विमान क्रैश होकर एल अल्टो शहर में सड़क पर गिर गया। विमान हादसे में करीब 15 लोगों मारे गए हैं और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायल लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

करेंसी ट्रांसपोर्ट कर रहा था एयरक्राफ्ट

बोलिविया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट बोलिवियन करेंसी को लेकर दूसरे देश जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान खराब मौसम के कारण ऊंचाई से नीचे आ गया और पायलट को सड़क पर खड़ी गाड़ियां नजर नहीं आईं। इससे पहले कि पायलट विमान को ऊंचाई पर ले जाता, वह गाड़ियों से टकराकर सड़क पर गिर गया और फिर उसमें आग लग गई।

विज्ञापन

बिखरे हुए नोटों को भीड़ उठाकर ले गई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर गिरे एयरक्राफ्ट का मलबा देख सकते हैं। वहीं मलबे के नीचे दबी कारें भी कुचली अवस्था में हैं। आस-पास खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। सड़क पर नोट भी बिखरे पड़े हैं, जिन्हें कुछ लोग उठाते भी दिखे। हादसास्थल पर जुटी भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस और फायर कर्मियों ने पानी की बौछारें की। बोलिविया का केंद्रीय बैंक मीडिया को बताएगा कि कितना नुकसान हुआ?

लैंडिंग के लिए नीचे आया था एयरक्राफ्ट

हादसे के चलते एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि हादसा शाम के करीब 6 बजे हुआ। खराब मौसम के कारण विमान लैंडिंग के लिए नीचे आया था, लेकिन ज्यादा नीचे आने के कारण विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़कर सड़क पर गिर गया। विमान कई वाहनों से टकराकर नीच गिरा। हादसे को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ