मिडिल ईस्ट के देश बहामास में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई है। हादसा राजधानी नसाऊ की पश्चिमी दिशा में समुद्र तट पर बसे नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ। हादसे की खबर मिलते ही बहामास के 53वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की खुशियां मातम में बदल गईं। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने हादसे पर शोक जताया और जांच के आदेश दिए। विमान का ब्लैक बॉक्स तलाशा जा रहा है, ताकि हादसे के कारण पता चल सकें।
एयरलाइंस ने उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई
हादसे का शिकार हुआ विमान फ्लेमिंगो एयरलाइंस का सेसना 402 विमान था। विमान हादसा होने का पता चलते ही एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी और इंजीनियर्स को हादसे की जांच के आदेश दिए। प्रधानमंत्री फिलिप ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि रेस्क्यू के दौरान एक शख्स जिंदा मिला था, लेकिन मौके पर ही उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, लेकिन जल्द परिजनों को सौंपे जाएंगे।
हादसे पर प्रधानमंत्री फिलिप ने शोक जताया
प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने कहा कि हादसा उस समय हुआ, जब पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन विमान हादसे का पता चलते ही सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मृतकों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं। सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। विमान ने नासाऊ के लिंडन पिंडिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सैन एंड्रोस के लिए उड़ना भरी थी। लेकिन सैन एंड्रोस में विमान में आग लगने से हादसा हो गया।
पायलट ने गड़बड़ी के बारे में ATC को बताया
केंद्रीय मंत्री कोल्बी-डेविस के अनुसार, एयरलाइंस ने हादसे के बारे में ATC से जानकारी ली तो पता चला कि विमान के पायलट ने तकनीकी खराबी की सूचना दी थी और वापस नसाऊ लौटने के बारे में बताया। लेकिन लैंडिंग के बाद यात्रियों के उतरते समय उसमें अचानक आग लग गई। जोरदार धमाका हुआ और विमान के अंदर मौजूद लोग मारे गए। लेकिन हादसा क्यों और कैसे हुआ? विमान में आग क्यों लगी, यह तो ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines