Plane Crash in America: अमेरिका में एक और भीषण विमान हादसा हुआ हे। पेंसिल्वेनिया में छोटा विमान पार्किंग एरिया में गिर गया और जमीन से टकराकर क्रैश हो गया। जमीन से टकराते हुए विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। आग की विकराल लपटों ने इलाके में खड़े पेड़ भी अपनी चपेट में ले लिए। टक्कर की आवाज सुनते ही लोग दौड़े आए, जिन्होंने काले धुएं का गुबार देखा तो उनके होश उड़ गए। कई लोगों को धुएं से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई।
हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौक पर आकर स्थिति को संभाला। जांच करने पर पता चला कि विमान में एक परिवार के 5 लोग सवार थे, लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वे जिंदा हैं या नहीं? लेकिन बताया जा रहा है कि विमान में सवार पांचों लोगों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है। एक घर के पार्किंग एरिया हुए प्लेन क्रैश के डराने वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग की विकराल लपटें और काला धुंआ देखा जा सकता है।
हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसा लैंकेस्टर एयरपोर्ट के पास पेंसिल्वेनिया के मैनहेम टाउनशिप में हुआ। बीते दिन 9 मार्च को भारतीय समयानुसान 3:18 बजे हुए हादसे के बाद हाईवे नंबर 501 को बंद कर दिया गया। फेयरव्यू ड्राइव और मीडोव्यू कोर्ट में आग में जलते विमान को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। विमान के पिछले हिस्से सहित मलबा पार्किंग में खड़ी कारों के बीच गिरा, जिससे कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मैनहेम टाउनशिप फायर के चीफ स्कॉट लिटिल ने कहा कि विमान सिंगल-इंजन वाला बीचक्राफ्ट बोनान्ज़ा था, जो मैनहेम टाउनशिप में ब्रेथ्रेन विलेज रिटायरमेंट कम्युनिटी सेंटर के पास क्रैश हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के मलबे को आग की लपटों और काले धुएं में घिरा देखा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। FAA की टीम ने सबूत जुटा लिए हैं।
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
26 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines