Plane Crash in Toranto: भयंकर विमान हादसा! लैंडिंग करते समय स्किड होकर पलटी डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट

Plane Crash in Toronto: कनाडा के टोरंटो में विमान हादसा हुआ है। एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय विमान पलटते गया और उसमें भयानक आग लग गई। विमान में करीब 80 लोग सवार थे, जिनमें चीख पुकार मच गई थी। हादसे में घायल लोगों की हालत नाजुक है।

Canada Plane Crash

Canada Plane Crash

Delta Airlines Flight Crash: कनाडा के टोरंटो में भयानक विमान हादसा हुआ है। टोरंटो पियर्ससन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग करते समय क्रैश हो गई। लैंडिंग करते समय अचानक विमान स्किड होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। जैसे ही विमान स्किड हुआ और उसमें आग लगी, विकराल लपटें देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। फ्लाइट को स्किड होते देखकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू करके निकाला गया। विमान में लगी आग को बुझाया गया। हादसे में करीब 18 पैसेंजर घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पलटने से विमान के टुकड़े हो गए, लेकिन गनीमत रही कि विमान में धमाका नहीं हुआ। डेल्टा एयरलाइंस की एंडेवर 4819 फ्लाइट CRJ-900 जेट प्लेन में मिनियापोलिस से टोरंटो आ रही थी कि एयरपोर्ट के रनवे पर हादसे का शिकार हो गई। प्लेन में 80 लोग सवार थे। इनमें 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे।

विज्ञापन

हादसे का वीडियो आया सामने

बता दें कि हादसे के बाद क्रैश हुई फ्लाइट का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर पलटा हुआ है। उसमें से काला धुंआ निकल रहा है। चारों तरफ बर्फ है और तूफानी हवाएं चल रही हैं। फायर कर्मी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। विमान का पिछला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो चुका है। पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी गेट से निकालकर ले जाया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ विमान मित्सुबिशी CRJ900 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर N932XJ है। यह विमान 15 साल पुराना विमान था। साल 2013 से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लीट में शामिल था, जो हादसे का शिकार हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ