हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

एक और भयानक विमान हादसा...अमेरिका के टेक्सास में प्रोपवॉश एयरपोर्ट पर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। टेक्सास में एयरपोर्ट पर एक विमान रनवे से स्किड होकर खाली मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने से हादसास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन

अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। टेक्सास में जस्टिन के प्रोपवॉश हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एक विमान लैंडिंग करते समय रनवे से स्किड हो गया है। विमान रनवे से उतरकर खाली मैदान में एक और से पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका था। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे हुआ। CBC टेक्सास से बात करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, विमान में किसी तरह की तकनीकी समस्या आई थी। पायलट ने कथित तौर पर हवाई अड्डे की ओर वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबर अपडेट होगी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola