Pilot Dies Onboard: मियामी से चिली जा रही कॉमर्शियल फ्लाइट के बाथरूम में गिरने के बाद पायलट की मौत हो गई। पायलट के बाथरूम में गिरने की खबर के बाद फ्लाइट की पनामा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज वेबसाइट द सन के मुताबिक, घटना रविवार रात की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सैंटियागो जाने वाली LATAM एयरलाइंस की फ्लाइट के पायलट 56 साल इवान अंदाउर को रात लगभग 11 बजे हार्ट अटैक का अनुभव हुआ। फ्लाइट के को-पायलेट्स ने पनामा सिटी के टोकुमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ तुरंत विमान में पहुंचे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया।
फ्लाइट के टेकऑफ के 40 मिनट बाद घटी घटना
एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट के टेकऑफ करने के करीब 40 मिनट बाद एक को-पायलट ने फ्लाइट में मौजूद सभी डॉक्टरों से मदद की अपील की। उधर, जब अंदाउर की हालत बिगड़ती गई, तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।
सोमवार को फ्लाइट को फिर से टेकऑफ से पहले कुल 271 यात्रियों को पनामा सिटी के होटलों में ठहराया गया। उधर, LATAM एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि अफसोस की बात है कि लैंडिंग पर तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, इवान अंदाउर को बचाया नहीं जा सका।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines