फ्लाइट के बाथरूम में अचानक बंद हुई पायलट की सांसें, जानें कैसे बची 271 पैसेंजर्स की जान

Pilot dies onboard in plan bathroom LATAM Airlines emergency landing

Pilot Dies Onboard: मियामी से चिली जा रही कॉमर्शियल फ्लाइट के बाथरूम में गिरने के बाद पायलट की मौत हो गई। पायलट के बाथरूम में गिरने की खबर के बाद फ्लाइट की पनामा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज वेबसाइट द सन के मुताबिक, घटना रविवार रात की है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, सैंटियागो जाने वाली LATAM एयरलाइंस की फ्लाइट के पायलट 56 साल इवान अंदाउर को रात लगभग 11 बजे हार्ट अटैक का अनुभव हुआ। फ्लाइट के को-पायलेट्स ने पनामा सिटी के टोकुमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ तुरंत विमान में पहुंचे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

फ्लाइट के टेकऑफ के 40 मिनट बाद घटी घटना

एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट के टेकऑफ करने के करीब 40 मिनट बाद एक को-पायलट ने फ्लाइट में मौजूद सभी डॉक्टरों से मदद की अपील की। उधर, जब अंदाउर की हालत बिगड़ती गई, तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

सोमवार को फ्लाइट को फिर से टेकऑफ से पहले कुल 271 यात्रियों को पनामा सिटी के होटलों में ठहराया गया। उधर, LATAM एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि अफसोस की बात है कि लैंडिंग पर तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, इवान अंदाउर को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ