Russia President Vladimir Putin nuclear briefcase Cheget surfaced on internet: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस यात्रा की एक सबसे दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। चीन के बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का परमाणु हमले का आदेश देने वाला ब्रीफकेस देखा गया। पुतिन शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद सुरक्षा घेरे में एक अन्य बैठक की ओर जाते हुए दिखाई दिए और उनके पीछे वर्दी में दो रूसी नौसैनिक अधिकारी एक ब्रीफकेस लेकर चल रहे थे।
न्यूक्लियर ब्रीफकेस ‘चेगेट’ की रेयर तस्वीर आई सामने
बता दें कि रूस का न्यूक्लियर ब्रीफकेस पारंपरिक रूप से एक नौसेना अधिकारी द्वारा ले जाया जाता है और इसे ‘चेगेट’ नाम से जाना जाता है। ब्रीफकेस हर समय राष्ट्रपति के पास रहता है लेकिन इसे शायद ही कभी फिल्माया जाता है। ये ब्रीफकेस एक प्रकार का सुरक्षित कम्यूनिकेशन टूल है जो पुतिन को रूस के टॉप मिलिट्री अधिकारियों से जोड़ता है। सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के क्रेमलिन संवाददाताओं ने कहा कि कुछ ऐसे सूटकेस हैं जिनके बिना पुतिन की कोई भी यात्रा पूरी नहीं होती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भी ऐसा एक उपकरण है। जिसे न्यूक्लियर फुटबॉल” कहा जाता है, जिसमें कोड होते हैं, जिनका उपयोग राष्ट्रपति परमाणु मिसाइलों को लॉन्च करने के आदेश को प्रमाणित करने के लिए करते हैं, जब वह व्हाइट हाउस में नहीं होते हैं।
एक ‘कोड’ से कर सकते हैं दुश्मन पर अटैक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का न्यूक्लियर ब्रीफकेस तब समाने आया है, जब रूस की संसद ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के समर्थन को रद्द करने की दिशा में पहला कदम उठाया है और इसके शीर्ष सांसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी है कि मॉस्को इस समझौते को पूरी तरह से छोड़ भी सकता है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से व्लादिमीर पुतिन पूर्व सोवियत संघ के बाहर अपनी दूसरी यात्रा पर बीजिंग गए थे।
न्यूक्लियर ब्रीफकेस इसलिए एक सुरक्षित संचार उपकरण है, जो राष्ट्रपति को उनके सैन्य शीर्ष अधिकारियों से जोड़ता है और इसलिए अत्यधिक सिक्रेट ‘कजबेक’ इलेक्ट्रॉनिक कमांड-एंड-कंट्रोल नेटवर्क के माध्यम से रॉकेट बलों से जोड़ता है। रूसी रक्षा मंत्री के पास भी एक परमाणु ब्रीफकेस है और जनरल स्टाफ के प्रमुख के पास भी एक हो सकता है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
16 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
18 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines