---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पुतिन के न्यूक्लियर ब्रीफकेस ‘चेगेट’ की तस्वीर आई सामने, एक ‘कोड’ से कर सकते हैं दुश्मन पर अटैक

Vladimir Putin nuclear briefcase Cheget: रूस का न्यूक्लियर ब्रीफकेस पारंपरिक रूप से एक नौसेना अधिकारी द्वारा ले जाया जाता है और इसे 'चेगेट' नाम से जाना जाता है। ब्रीफकेस हर समय राष्ट्रपति के पास रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

Russia President Vladimir Putin nuclear briefcase Cheget surfaced on internet: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस यात्रा की एक सबसे दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। चीन के बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का परमाणु हमले का आदेश देने वाला ब्रीफकेस देखा गया। पुतिन शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद सुरक्षा घेरे में एक अन्य बैठक की ओर जाते हुए दिखाई दिए और उनके पीछे वर्दी में दो रूसी नौसैनिक अधिकारी एक ब्रीफकेस लेकर चल रहे थे।

न्यूक्लियर ब्रीफकेस ‘चेगेट’ की रेयर तस्वीर आई सामने

बता दें कि रूस का न्यूक्लियर ब्रीफकेस पारंपरिक रूप से एक नौसेना अधिकारी द्वारा ले जाया जाता है और इसे ‘चेगेट’ नाम से जाना जाता है। ब्रीफकेस हर समय राष्ट्रपति के पास रहता है लेकिन इसे शायद ही कभी फिल्माया जाता है। ये ब्रीफकेस एक प्रकार का सुरक्षित कम्यूनिकेशन टूल है जो पुतिन को रूस के टॉप मिलिट्री अधिकारियों से जोड़ता है। सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के क्रेमलिन संवाददाताओं ने कहा कि कुछ ऐसे सूटकेस हैं जिनके बिना पुतिन की कोई भी यात्रा पूरी नहीं होती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भी ऐसा एक उपकरण है। जिसे न्यूक्लियर फुटबॉल” कहा जाता है, जिसमें कोड होते हैं, जिनका उपयोग राष्ट्रपति परमाणु मिसाइलों को लॉन्च करने के आदेश को प्रमाणित करने के लिए करते हैं, जब वह व्हाइट हाउस में नहीं होते हैं।

एक ‘कोड’ से कर सकते हैं दुश्मन पर अटैक

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का न्यूक्लियर ब्रीफकेस तब समाने आया है, जब रूस की संसद ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के समर्थन को रद्द करने की दिशा में पहला कदम उठाया है और इसके शीर्ष सांसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी है कि मॉस्को इस समझौते को पूरी तरह से छोड़ भी सकता है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से व्लादिमीर पुतिन पूर्व सोवियत संघ के बाहर अपनी दूसरी यात्रा पर बीजिंग गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

न्यूक्लियर ब्रीफकेस इसलिए एक सुरक्षित संचार उपकरण है, जो राष्ट्रपति को उनके सैन्य शीर्ष अधिकारियों से जोड़ता है और इसलिए अत्यधिक सिक्रेट ‘कजबेक’ इलेक्ट्रॉनिक कमांड-एंड-कंट्रोल नेटवर्क के माध्यम से रॉकेट बलों से जोड़ता है। रूसी रक्षा मंत्री के पास भी एक परमाणु ब्रीफकेस है और जनरल स्टाफ के प्रमुख के पास भी एक हो सकता है।

First published on: Oct 19, 2023 10:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola