Philippines US Military Plane Crash Video: एक और भीषण विमान हादसा हुआ है। साउथ फिलीपींस में अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश होकर गिर गया। जमीन से टकराकर विमान के टुकड़े हो गए और उसमें आग गई है। हादसे में अमेरिका सेना के अधिकारी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है।
फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और प्रांत के सुरक्षा अधिकारी अमीर जेहाद टिम अंबोलोद्टो ने बताया कि अम्पाटुआन शहर में मलबे से 4 शव निकाले गए हैं, जो बुरी तरह जल गए है।
मिलिट्री प्लेन रेकी और सर्च मिशन पर था कि हादसे का शिकार हो गया, लेकिन हादसा क्यों हुआ? इंडो-पैसिफिक कमांड ने हादसे के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से फिलीपींस सैन्य अधिकारियों ने इनकार कर दिया है।
लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी
AP की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इतने भयानक धमाके की आवाज सुनी, मानो बम फटा हो। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया है।
आपदा अधिकारी विंडी बीटी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें हादसा होने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों से धमाके की आवाज सुनी और विमान से धुंआ निकलते देखा। फार्म हाउस से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर विमान जमीन पर गिरा और विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई। हादसास्थल पर या उसके आसपास किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन विमान में सवार सभी घायल हो गए।
वाशिंगटन में आपस में टकराए थे विमान
बता दें कि बीते दिन अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट के सबसे बड़े शहर सिएटल में एयरपोर्ट 2 विमान आपस में टकराए थे। डेल्टा एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान 142 यात्रियों के साथ टेकऑफ करने वाला था। इस फ्लाइट को मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा शहर के लिए उड़ान भरनी थी।
एयरपोर्ट पर ही जापान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान डी-आइसिंग मोड में था कि पीछे से डेल्टा जेट के विमान से टकरा गया। दोनों के विंग आपस में टकराए। एयरपोर्ट स्टाफ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सिक्योरिटी मौके पर आकर विमान में सवार लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
4 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
5 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
6 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
15 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
15 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
19 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
20 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
20 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines