Philippines Senate Shooting: फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार को सीनेट भवन (संसद) में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, परिसर के पास 12 से ज्यादा राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद वहां मौजूद सांसदों और कर्मचारियों को जान बचाने के लिए सुरक्षित कमरों में छिपने के निर्देश दिए गए. पूरी घटना सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी की कोशिशों से जुड़ी मानी जा रही है.
सीनेट अध्यक्ष का बड़ा दावा: ‘हम पर हमला हो रहा है’
घटना के तुरंत बाद सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर कायतानो ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहा, “हम पर हमला हो रहा है.” उन्होंने दावा किया कि नेशनल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (NBI) के कुछ अधिकारी जबरन परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. कुछ अधिकारियों को इमारत की दीवारों में ड्रिलिंग करते हुए भी देखा गया है. फिलहाल पूरे परिसर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और भारी हथियारों से लैस जवान वहां तैनात हैं.
सांसद ने संसद में ले रखी है शरण
खबरों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए रोनाल्ड डेला रोजा पिछले कुछ दिनों से सीनेट परिसर के भीतर ही छिपे हुए हैं. सीनेट नेतृत्व ने उन्हें ‘प्रोटेक्टिव कस्टडी’ दे रखी है, जिसके कारण जांच एजेंसियों और संसद की सुरक्षा टीम के बीच तनाव चरम पर है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलियां किसने चलाईं और इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं. स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.
डेला रोजा पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान चलाए गए ‘ड्रग-विरोधी अभियान’ में कथित तौर पर मानवता के खिलाफ अपराध और हत्याओं के आरोप हैं. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) उनकी तलाश कर रहा है.
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
18 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
19 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
22 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines