Philippines Divorce Bill : दुनिया में वेटिकन के बाद फिलीपींस दूसरा देश है, जहां शादीशुदा जोड़े कानूनी तौर पर अपनी शादी खत्म नहीं कर सकते थे। भले ही शादीशुदा जोड़े घरेलू हिंसा और रिश्ते में धोखे का सामना कर रहे हों। लेकिन फिलीपींस की सरकार एक नया विधेयक लेकर आई है, जो कैथोलिक ईसाई बहुल देश में सबकुछ बदल सकता है। तलाक विधेयक, मई महीने में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित हो गया है और अगर यह अगस्त महीने में सीनेट से पास हो जाता है, तो फिलीपींस की महिलाओं को तलाक का कानून मिल जाएगा।
विधेयक को कांग्रेस की ऊपरी शाखा में जबरदस्त समर्थन मिला है, लेकिन आगे का रास्ता आसान नहीं है। विधेयक के समर्थकों को उम्मीद है कि तलाक के मसले पर सरकार का विधेयक पारित हो सकता है। ‘डिवोर्स पिलीपिनास कोअलिशन’ के एक्जीक्यूटिव कन्वेंनर ए.जे. अल्फाफारा के मुताबिक ‘तलाक पर कोई भी विधेयक इतना आगे नहीं जा पाया था। इस बार ऐसा लग रहा है कि विधेयक अपना रास्ता तय कर सकता है।’
यह भी पढ़ें : 1970 में डूब गया था ये 300 साल पुराना गांव, इस साल पड़ा इतना भयंकर सूखा कि फिर हो गया प्रकट
राष्ट्रपति ने तलाक को कानूनी जामा पहनाने की जताई थी इच्छा
2022 में सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने तलाक को कानूनी जामा पहनाने को लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी इच्छा जाहिर की थी। सोशल वेदर स्टेशन रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने मार्च में किए अपने सर्वे में कहा था कि फिलिपीनो आबादी में 50 प्रतिशत वयस्क तलाक को कानूनी दर्जा दिए जाने का समर्थन करते हैं, जबकि 31 प्रतिशत वयस्क इसके खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें : ड्रैगन की किस वार्निंग पर भड़का फिलीपींस? चीन को बता दिया गटर जैसी गंदी बातें करने वाला देश
अभी फिलीपींस में कानूनी तौर पर खत्म नहीं होती है शादी
बता दें कि फिलीपींस में लोग तलाक के लिए कानूनी तौर पर अपील दायर कर सकते हैं। इसमें पति-पत्नी अलग-अलग रह सकते हैं, लेकिन शादी कानूनी तौर पर खत्म नहीं होती है। इसके साथ ही शादीशुदा जोड़े शादी को निरस्त करने के लिए भी केस फाइल कर सकते हैं। हालांकि, ये बहुत ही खर्चीली प्रक्रिया है, जिसमें शादी को अमान्य घोषित करने के लिए पुख्ता सबूतों की आवश्यकता होती है। फिलीपींस में तलाक का विरोध धार्मिक और राजनीतिक तौर पर प्रभाव रखने वाले कंजरवेटिव कैथोलिक लॉबी से जुड़ा हुआ है। फिलीपींस में सबसे बड़ा चर्च इग्लेसिया नी क्रिस्तो है, जो अपने अनुयायियों को तलाक की इजाजत नहीं देता है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines