Philippines Earthquake Videos: फिलीपींस में आए शक्तिशाली भूकंप ने काफी तबाही मचाई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें ढह गईं. सेबू प्रांत के टायन में स्थित ऐतिहासिक सेंट पीटर द एपोस्टल पैरिश चर्च भी ढह गया. घरों और इमारतों में दरारें आ गईं. कई इलाकों में बिजली ठप होने पर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे. रैंप पर वॉक करती मॉडल तक उछल कर इधर-उधर गिरीं, देखें सोशल मीडिया पर वायरल भूकंप के डराने वाले वीडियो.
ऐतिहासिक चर्चा का गुंबद टूटकर गिर गया
सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद एक वीडियो चर्च के ढहने का वायरल हो रहा है, जो फिलीपींस के सेबू प्रांत में टायन शहर में बने ऐतिहासिक सेंट पीटर द एपोस्टल पैरिश चर्च का है. जब भूकंप आया तो चर्च पर लगी लाइटें टिमटिमाने लगीं, जिन्हें देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे. इसे बाद चर्चा का गुंबद ढह जाता है और मलबा नीचे आकर गिरता है. चर्च में प्रार्थना करने आए 25 वर्षीय मार्थम पैकिलन ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया. एक वीडियो में रैंप वॉक करती मॉडल को गिरते देखा जा सकता है. एक वीडियो में चीजें हिलती नजर आईं.
फिलीपींस में इसलिए आता जोरदार भूकंप
फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है, जहां फिलीपींस सागर प्लेट, यूरेशियन प्लेट, और प्रशांत प्लेट का जॉइंट है. जब यह तीनों प्लेट्स सरकते हुए आपस में टकराती हैं तो शक्तिशाली तरंगें पैदा होती हैं, जिससे फिलीपींस की धरती कांप जाती है. क्योंकि फिलीपींस में 7000 से ज्यादा द्वीप हैं, जहां ज्वालामुखी और समुद्री खाइयां यानी ट्रेंच हैं, जैसे मनीला ट्रेंच और ईस्ट लुजोन ट्रेंच, जहां भूकंप आने के बाद सुनामी आने का या ज्वालामुखी फटने का खतरा पैदा हो जाता है. फिलीपींस में ज्यादातर भूकंप 10 से 30 किलोमीटर की उथली गहराई में आते हैं, जो अकसर विनाश का कारण बनते हैं.
फिलीपींस सागर में जारी है सबडक्शन प्रोसेस
वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलीपींस सागर की प्लेट्स पश्चिम की ओर यूरेशियन प्लेट के नीचे धंस रही हैं, यानी फिलीपींस के सागर में सबडक्शन की प्रक्रिया चल रही है, जिससे धरती की सतह पर भारी दबाव पड़ रहा है. सेबू, लेयते समेत कई शहर सेंट्रल विसायास फॉल्ट लाइन के ऊपर सक्रिय हैं, जहां प्लेट्स आपस में मिलती हैं और उनके टकराने पर सबसे ज्यादा एनर्जी वहीं पैदा होती है. इसलिए फिलीपींस में हर साल कई भूकंप आते हैं. फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (PHIVOLCS) के अनुसार, फिलीपींस में हर रोज करीब 20 भूकंप आते हैं, जिनमें से कुछ ही महसूस होते हैं.
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
1 hr agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
1 hr agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
3 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 hrs agoLIVE: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत
9 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
9 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
18 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines