हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पीएचडी का स्टूडेंट कर रहा था Google search, 'तुक्के' में मिल गया 16वीं शाताब्दी का खोया हुआ शहर

PhD student finds lost city in Mexico: छात्र ने गूगल मैप पर Lidar survey की मदद से इस शहर को खोजा है। इस सर्वे में रिमोट सेंसिंग तकनीक से हजारों की संख्या में लेजर छोड़े जाते हैं।

विज्ञापन
मेक्सिको के जंगल में मिला शहर

PhD student finds lost city in Mexico: कभी-कभी अनजाने में भी बड़ी कामयाबी हाथ लग जाती है। इसी कड़ी में पीएचडी के एक छात्र ने मेक्सिको के जंगल में खोया हुआ 16वीं शाताब्दी का एक शहर ढूंढ निकाला है। ये सफलता उसने तब हासिल की जब वह केवल Google search पर कुछ पढ़ रहा था। ये छात्र अमेरिका की Tulane university का है और इसका नाम Luke Auld-Thomas है।

मीडिया को दिए बयान में थोमस ने कहा कि ऐसे ही पढ़ते हुए गूगल सर्च के 16वें पेज पर उसे मेक्सिको के जंगल में ये शहर मिला है। ये एक विशाल माया नगर है, जिसमें पिरामिड, खेल के मैदान, दो जिलों को जोड़ने वाले पुल और एम्फीथियेटर जैसी चीजें मिली हैं।

ये भी पढ़ें: नामांकन के कुछ ही घंटे बचे हैं! अघाड़ी की 20 सीटों पर फंस गई बात, कौन लड़ेगा तय नहीं!

विज्ञापन

Lidar survey की मदद से ढूंढा गया नया शहर

दरअसल, छात्र ने गूगल मैप पर Lidar survey की मदद से इस शहर को खोजा है। बता दें लिडार सर्वे में रिमोट सेंसिंग तकनीक से हजारों की संख्या में लेजर छोड़े जाते हैं जो जमीन और मैप्स पर अन्य ओब्जेक्ट से टकराकर वापस आते हैं। वैज्ञानिक इनकी मदद से ही जानकारी एकत्रित करते हैं।

नए शहर को नाम दिया गया वेलेरियाना 

जानकारी के अनुसार इस खोए शहर को वेलेरियाना नाम दिया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि ये शहर प्राचीन लैटिन अमेरिका के माया लोगों का हो सकता है। यहां जांच में तीन बड़े आकर के स्थल मिले हैं तो वर्तमान के स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग के बराबर हैं। इस शोध में थॉमस का साथ देने वाले प्रोफेसर मार्सेलो कैनुटो ने मीडिया में कहा कि यह खोज हमारी पुरानी सभ्यता का जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है कि इन जंगलों में जीवन नहीं था बल्कि दुनिया का यह हिस्सा समृद्ध और जटिल संस्कृतियों का घर रहा है।

विज्ञापन

कभी 50000 लोगों का घर था ये शहर

इस शहर को खोजने वाला थॉमस पुरातत्वविद है, पर्यावरण निगरानी के लिए मैक्सिकन संगठन द्वारा किए गए सर्वे को पढ़ने के दौरान उन्होंने ये खोज की है। अभी तक की स्टडी में पता चला है कि ये शहर करीब 750 से 850 ई.का हो सकता है और उस समय यहां करीब 50000 लोग रहते होंगे। शोधकर्ताओं के अनुसार ये यह संख्या आज इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या से अधिक है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं 70 साल के सभी बुजुर्गों से माफी मांगता हूं’, पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात? AAP और TMC पर साधा निशाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola