हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बुरी खबर: पेट्रोल 26 रुपए लीटर तो डीजल 17 रुपए महंगा, पाकिस्तान में आसमान छू रहे सामान के दाम

विज्ञापन
Petrol Diesel Price

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। पेट्रोल 26 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 17 रुपए लीटर महंगा हो गया है। यह बुरी खबर पाकिस्तान से आई है, जहां चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है। खाने-पीने के सामान के दाम भी बढ़ गए हैं। ऊपर से तेल की कीमतें बढ़ने से अब वाहनों में सफर करना भी महंगा हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को रातोंरात पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पाकिस्तान की पहली मिस यूनिवर्स एरिका रॉबिन? आखिर इनके चयन पर PM काकड़ ने क्यों दिए IB को जांच के आदेश

एक महीने में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम

विज्ञापन

नई दरें लागू हो गई हैं। इसके साथ ही पेट्रोल के दाम 26 रुपए 2 पैसे बढ़े। वहीं डीजल 17 रुपए 34 पैसे महंगा हुआ। नई दरों के अनुसार, अब पाकिस्तान में पेट्रोल प्रति लीटर 331.38 रुपये तो डीजल 329.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। विशेष उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की अभी कार्यवाहक सरकार है और इस सरकार ने पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार इजाफा किया है। एक महीने में पेट्रोल 58.43 रुपये और डीजल 55.83 रुपये महंगा हो गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola