News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Peter Navarro Critics: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़ास निकाली है। इस बार उन्होंने टेस्ला के CEO एलन मस्क पर भी तंज कसा है। दरअसल, नवारो ने भारत और रूस के तेल व्यापार से संबंधित पोस्ट को गलत और भ्रामक सूचना बताया और ऐसी सूचना फैलाने पर भड़क गए। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पब्लिक नोट जारी करते हुए सूचनाओं और आरोपों को बकवास बताया है।
Wow. @elonmusk is letting propaganda into people's posts. That crap note below is just that. Crap. India buys Russia oil solely to profiteer. It didn't buy any before Russia invaded Ukraine. Indian govt spin machine moving high tilt. Stop killing Ukranians. Stop taking… https://t.co/Uj1NMUrVOM
— Peter Navarro (@RealPNavarro) September 6, 2025
पीटर नवारो ने कहा एलन मस्क लोगों को X पर दुष्प्रचार करने दे रहे हैं। भारत और रूस के तेल व्यापार पर लिखा गया नोट बिल्कुल बकवास है। भारत सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए रूस से तेल खरीदता है। जब तक रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण नहीं किया था, तब तक उससे कोई तेल नहीं खरीद रहा था। भारत की स्पिन मशीन स्पीड से दौड़ रही है, लेकिन यूक्रेनियों को मारना बंद करना चाहिए। अमेरिका के लोगों की नौकरियां छीनना बंद करनी चाहिए।
पीटर नवारो ने कहा कि भारत ने अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया, जिससे अमेरिका की नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारत और रूस का तेल व्यापार सिर्फ मुनाफ के लिए है। भारत तेल खरीदकर रूस की युद्ध मशीन को फंडिंग कर रहा है। यूक्रेन और रूस के लोग मारे जा रहे हैं, इससे दोनों को कई मतलब नहीं है। अमेरिका के टैक्स पेयर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। भारत से सच बर्दाश्त नहीं होता है। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया एक पुराने पोस्ट पर आई है।
FACTS: India highest tariffs costs U.S. jobs. India buys Russian oil purely to profit/Revenues feed Russia war machine. Ukrainians/Russians die. U.S. taxpayers shell out more. India can't handle truth/spins @washpo
— Peter Navarro (@RealPNavarro) September 5, 2025
Leftist American fake news. QED. https://t.co/9UwdodYBEe
बता दें कि मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को खास बताया और कहा कि ट्रंप और मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा मजबूत रहेंगे। जिंदगी और संबंध हैं, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस बयान पर PM मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की भावनाओं और द्विपक्षीय संबंधों के प्रति सकारात्मक रुख का स्वागत करता हूं और पूरी तरह से उनके बयान का समर्थन करता हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।