Peshawar Mosque Blast: पेशावर मस्जिद विस्फोट के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के लिए तालिबान ने बुधवार को पाकिस्तान सरकार की आलोचना की। तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी ने पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकी नरसंहार के लिए हमें दोष देने के बजाय हमले की जांच करे।
बता दें कि 30 जनवरी को पेशावर पुलिस लाइन्स इलाके में एक मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 101 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे। मुत्तकी ने पाकिस्तान से काबुल को दोष देने के बजाय पेशावर हमले की जांच करने का आह्वान किया और कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर अफगानिस्तान आतंकवाद का केंद्र होता तो चीन, मध्य एशिया और ईरान में भी आतंकी हमला होता।’
मुत्तकी बोले- दुश्मनी के बीज बोने से बचना चाहिए
मुत्तकी ने राजधानी काबुल में एक सभा को बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर अपनी सुरक्षा चुनौतियों का समाधान खोजना चाहिए और दोनों देशों के बीच दुश्मनी के बीज बोने से बचना चाहिए। वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को हमले के लिए दोषी ठहराया था।
अमेरिका की ओर से टीटीपी को ग्लोबल टेरर ग्रुप घोषित किया गया है। ये ग्रुप लंबे समय से पाकिस्तान में घातक आतंकवादी हमले कर रहा है, लेकिन पाकिस्तानी तालिबान ने औपचारिक रूप से पेशावर मस्जिद बमबारी में शामिल होने से इनकार किया है।
पाक-अफगान के बीच बढ़ा तनाव
पाकिस्तान में हाल के आतंकवादी हमलों की बाढ़ ने दोनों देशों के बीच संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। पाकिस्तान आतंकवाद के पुनरुत्थान से निपटने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है। साथ ही पाकिस्तान प्रतिबंधित टीटीपी की ओर से उत्पन्न बढ़ते खतरे से निपटने में अफगान तालिबान से सहयोग की कमी से निराश है।
बता दें कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में पुलिस अधिकारियों के समूहों को बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया है। इतिहास में यह पहली बार है कि सूबे की पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 hr agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 hr ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
22 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines