USA Mass shootings: अमेरिका के पेंसिलवेनिया के एरी शहर में एक घर में गोलीबारी हुई, जिसमें 2 छोटे बच्चों और 8 महीने की गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई; अधिकारियों का मानना है कि उसने खुदकुशी की है. गोली चलने की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. चश्मदीदों ने एक आदमी को एरी शहर में एक घर में घुसने से पहले गोली चलाते देखा था. मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घर के बाहर दो महिलाओं के शव मिले.
मानसिक तनाव में हत्या का शक
एरी पुलिस चीफ रिक लोराह ने बताया कि बाकी पीड़ित और संदिग्ध शूटर घर के अंदर मिले. अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में से एक को छोड़कर बाकी सभी लोग पारिवारिक या निजी रिश्तों से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. जांचकर्ता अभी तक हत्याओं के मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं. हालांकि लोराह ने संकेत दिया कि इस घटना में मेंटल हेल्थ का रोल हो सकता है.
मृतकों में बच्चे और गर्भवती महिला शामिल
10 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा पुलिस चीफ ने जांच से सामने आई परेशान करने वाली जानकारी दी. जांचकर्ताओं की तरफ से देखे गए वीडियो फुटेज में कथित तौर पर 51 और 37 साल की 2 महिलाओं को घर की ओर आते और पड़ोसियों से मदद मांगते हुए देखा गया. एक महिला परिवार से शादी के रिश्ते से जुड़ी थी, जबकि दूसरी परिवार की दोस्त थी. फुटेज में कथित तौर पर गोली चलने जैसी आवाजें रिकॉर्ड हुईं, जिसके बाद संदिग्ध बाहर निकला और दोनों महिलाओं को गोली मार दी.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 2 लोगों की मौत और 8 गंभीर घायल, एग्जाम दे रहे थे स्टूडेंट्स
इसके बाद पुलिस घर के अंदर गई क्योंकि उन्हें अंदर से कोई आवाज नहीं सुनाई दी. उन्हें पहली मंजिल पर 5 और 1 साल के दो बच्चे मिले. दूसरी मंजिल और सीढ़ियों पर 24 और 44 साल की 2 महिलाओं और 19 और 21 साल के 2 पुरुषों के शव मिले, साथ ही संदिग्ध हमलावर का शव भी मिला. लोराह ने इस मंजर को बेहद परेशान करने वाला बताया और कहा कि इसे देखने वाले लोग इसे कभी नहीं भूल पाएंगे.
गवर्नर ने संवेदना जताई
इस दुखद घटना के बाद पेंसिलवेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने प्रभावित समुदाय को अपने प्रशासन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया. मौतों पर दुख जताते हुए शापिरो ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और उन्होंने कंफर्म किया कि वो और उनकी पत्नी पीड़ितों के करीबी और एरी समुदाय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines