Pawri Girl Dananeer Mobeen Bride Pics Viral: ‘पावरी हो रही है’ पाकिस्तानी लड़की का ये डायलॉग रातों-रात वायरल हो गया था। इस अनजान लड़की दानानीर मोबीन को दुनियाभर में पहचान मिली थी। अब दानानीर एक बार फिर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के लिबास में उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दानानीर इसमें निकाह करती नजर आ रही हैं।
क्रीम कलर के लहंगे में खूबसूरत नजर आईं दानानीर
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में दानानीर क्रीम कलर के लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। सजते संवरते उनका वीडियो भी सामने आया है। इस पोस्ट पर फैंस ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि ये तस्वीरें उनकी रियल वेडिंग की नहीं हैं।
दरअसल, तस्वीरों में पाकिस्तानी शो ‘मोहब्बत गुमशुदा मेरी’ के आखिरी एपिसोड के दृश्य दिखाए गए हैं, जहां दानानीर के किरदार जूबी को अंततः प्यार मिलता है। वह अपने को-स्टार खुशाल खान उर्फ सईम से शादी करती हैं। शो का आखिरी एपिसोड शुक्रवार, 27 अक्टूबर को प्रसारित हुआ, जो सीरीज का अंत है। दनानीर ने विरल भयानी की एक पोस्ट पर कमेंट करके दुल्हन के रूप में दिख रहीं हालिया तस्वीरों को लेकर फैली गलतफहमी को भी साफ किया।
मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
दानानीर ने फोटोज शेयर कर लिखा- ”सच्ची मोहब्बत मिल ही जाती है। आप सब के प्यार का बहुत शुक्रिया। मुझे आशा है कि जुबिया और सैम को आप खूब प्यार देंगे। आप सब की, जुबिया।” दरअसल, वीडियो की सफलता के बाद दानानीर को पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऑफर मिले थे। उन्होंने हिट शो “मोहब्बत गुमशुदा मेरी” से अभिनय की शुरुआत की थी। जिसमें उनके एक्टिंग स्किल्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें शो में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी पुरस्कार मिला।
बताते चलें कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दानानीर मोबीन ने 2021 में ‘पावरी हो रही है’ वीडियो से इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी थी। भारतीय म्यूजिशियन यशराज मुखाते ने इस पर मैशअप भी बनाया।
ये भी पढ़ें: ‘मैं तो लाज के मारे-मारे हो गई पानी-पानी…’, गाने पर 80 साल की दादी का गजब का Dance
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
5 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
8 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
8 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
16 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
17 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
17 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines